बैतूल

Betul Siddhashram News: सिद्धाश्रम साधक परिवार ने 1 हजार पौधों का किया रोपण, पहला चरण पूर्ण

Betul Siddhashram News: Siddhashram Sadhak family planted 1 thousand saplings, first phase completed


Betul Siddhashram News:(बैतूल)। अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार निखिल मंत्र विज्ञान जोधपुर की शाखा सिद्धाश्रम जिला संगठन बैतूल ने भादो की विजया एकादशी को गुरू आज्ञा के पालननार्थ नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर के आतिथ्य में ग्रीन टाईगर पार्क आमला रोड में गुरू पूजन एवं आरती के पश्चात 1 हजार पौधारोपण का संकल्प लेकर पहला चरण पूरा किया।

जिसमें अध्यक्ष प्रशांत गर्ग, संरक्षक आईडी कुमरे, एसएल धुर्वे राजीव खंडेलवाल, रामा काकोडिय़ा, बीडी दवंडे, हर्षा मनोज अग्रवाल, राजश्री निखिल, संतोष मालवीय, पंजाबराव चिल्हाटे, निश्छल कमाविसदार, ओम साहू, रूसीलाल यादव, अशोक इवने आदि अनेक शिष्यों के साथ पंवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच, सेन समाज बैतूल, पंवार समाज, पूर्व सैनिक संघ का सराहनीय योगदान रहा। जिसके लिए सिद्धाश्रम जिला संगठन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में इसी तरह पौधारोपण की शपथ ली गई।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button