बैतूल

Betul Smachar: भारत विकास परिषद के तत्वाधान में नगर की संयुक्त शाखाओ की सहभागिता व सहयोग से भारत के अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद जी और बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती का आयोजन आज सुबह

Betul Smachar: With the participation and cooperation of the joint branches of the city under the auspices of Bharat Vikas Parishad, the birth anniversary celebrations of India's immortal freedom fighters Chandrashekhar Azad ji and Bal Gangadhar Tilak ji will be organized this morning.

Betul Smachar: भारत विकास परिषद के तत्वाधान में नगर की संयुक्त शाखाओ की सहभागिता व सहयोग से भारत के अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद जी और बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती का आयोजन आज सुबहBetul Smachar: (छिंदवाड़ा)। छोटा तालाब स्थित सुभाष पार्क मे सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद जी व लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया उक्त कार्यक्रम में प्रान्त के संगठन मंत्री व शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर जी द्वारा बताया गया कि वीरता और साहस के प्रतीक अमर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी ने देश को स्वतंत्र कराने अपने जीवन को कैसे समर्पित कर दिया और देश को स्वतंत्र कराने अपने प्राणों की आहुति दे दी इस बारे मे संक्षेप मे बताया प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकुल सोनी जी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती के अवसर पर उनके विचारो का स्मरण किया इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंती के अवसर पर लड्डू का वितरण परिषद के सदस्यो द्वारा किया गया।

महापुरूषो की जयंती पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री सत्येन्द्र ठाकुर ने बताया कि अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी के जीवन से स्वप्रेरणा लेकर भारत विकास परिषद किसी भी असहाय व जरुरतमंद लोगो के अंतिम संस्कार के लिये दाह सामग्री निशुल्क प्रदान की जायेगी इसके लिये भारत विकास परिषद के सदस्यो ने मोक्षधाम व जिला अस्पताल के शवग्रह मे परिषद के सदस्यो के नाम ,मोबाइल नम्बर सहित बोर्ड लगाये संकार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें शहर के विभिन्न मात्र शक्तियों एवं समान्य जनमानस सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम मे सत्येन्द्र ठाकुर जी,मुकुल सोनी जी,श्रीमति पारुल पांडे जी,श्रीमति अमिता बरहैया जी,डॉक्टर प्रवीण रघुवंशी जी,अमन जैन जी,श्रीमति श्रद्धा जैन जी,आशीष बरहैया जी,श्रीमति चित्रा चौकसे जी,श्रीमति प्रिया कस्तूरे जी,पवन कुशवाहा जी,गजेन्द्र कुशवाहा जी,श्रीमति शिखा सूर्यवंशी जी,श्रीमति डाली जैन जी,श्रीमति देविका वैष्णव जी,श्रीमति नोमिता अनेजा जी,श्रीमति रिन्की चौरासिया जी,श्रीमति भारती जैन जी,श्रीमति वंदना विश्वकर्मा जी व सत्यम शिवम् सुंदरम ग्रुप के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button