बैतूल

Betul Today News : बीजादेही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा रेत से भरा डंपर, गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कर पुलिस ने जप्त किया डंपर

Betul Today News: Bijadehi police seized a dumper filled with sand by siege, taking action under the Minor Mineral Act, the police seized the dumper

Betul Today News : बीजादेही पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा रेत से भरा डंपर, गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कर पुलिस ने जप्त किया डंपरBetul Today News : (बैतूल)। रेत के अवैध खनन पर रोक लगाए जाने को लेकर बीजादेही पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है है, लेकिन माफिया अवैध रेत खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर एक बार फिर भी ज्यादा ही पुलिस ने रेस से भरे ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

बीजादेही थाने से मिली जानकारी के अनुसार बरजोरपुर की तरफ से एक डम्फर रेत से भरा हुआ फोफल्या तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा। डम्फर का रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 48 टी 0548 है, जो अवैध रेत से का भरा हुआ था। डम्फर चालक बस्तीराम पर अपराध क्रमांक 133/23 धारा 379 भादवि 53 ख गौण खनिज अधिनियम का कायम कर डम्फर जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल, एस.डी.ओ.पी. शाहपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देश के तहत की गई इस कार्यवाही में नन्हेवीर सिंह, प्र.आर. 46 सुकलाल, आर. 602 अभिषेक, आर 574 मनीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button