बैतूल

Betul Today News : बाल विवाह घरेलु हिंसा का बड़ा कारण

Betul Today News: Child marriage is a major cause of domestic violence.

बाल विवाह ना करने की दिलाई शपथ

Betul Today News : बाल विवाह घरेलु हिंसा का बड़ा कारण

Betul Today News : (बैतूल)। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्युरो द्वारा भीमपुर ब्लाक के ग्राम छुरी में महिला सशक्तिकरण और नशा निषेध के लिए जनजागरूता अभियान संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में व राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल के नेतृत्व में चलाया गया।

ग्राम छुरी की महिलाओं ने ब्युरो के पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ब्युरो के सदस्यों ने ग्राम की महिलाओं को घरेलु हिंसा से किस तरह से बचा जा सकता है इसके टिप्स दिए। साथ ही ब्युरो के सदस्यों ने शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और बाल विवाह ना करने की शपथ भी दिलवाई क्योंकि बाल विवाह घरेलु हिंसा का एक बहुत बड़ा कारण माना गया है।

Betul Today News : बाल विवाह घरेलु हिंसा का बड़ा कारण रेखा गुजरे और विजय खंडेलवाल ने ग्रामीण महिलाओं को बताया कि अपनी बेटियों को शिक्षित करें शासन मुफ्त में शिक्षा का प्रबंध कर रही है उसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर ब्युरो के पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button