Betul Samachar : स्वर्णकार समाज के उत्थान के प्रयास होंगे
Betul Samachar: Efforts will be made for the upliftment of the goldsmith society.
स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी का सम्मान , समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखने का भरोसा दिलाया

Betul Samachar : (बैतूल)। स्वर्णकार समाज ईमानदार और भरोसेवाला होता है। इस समाज ने अपनी मेहनत के बूत्ते स्वर्ण- आभूषण बनाकर अलग पहचान बनाई है। समाज के हित के लिए जो भी बन पड़ेगा मैं करूंगा, इसके लिए जिले से जो मांगे रखी है उसको सौ प्रतिशत मुख्यमंत्री के सामने रखकर निदान करने का प्रयास किया जाएगा। यह बात केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने स्थानीय केसर बाग में आयोजित में आयोजित अपने सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
खबर येे भी हैं: Betul Today Samachar : बेस्ट रिसर्च पेपर इन एग्रीकल्चर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए बैतूल के प्रियांशु पवार
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों ने समाज के आराध्य अजमीढ़ देव के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण के साथ किया। आयोग के अध्यक्ष के साथ भोपाल से राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सोनी समेत अन्य पदाधिकारी भी बैतूल पहुंचे थे। समाज के बंधुओं ने समाज की ओर से आरडी सोनी, नंदकिशोर सोनी, शिवप्रसाद सोनी ने स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष का सम्मान अजमीढ़ देव की प्रतिमा और शाल-श्रीफल से किया। अन्य अतिथियों का सम्मान जिले के सारणी, आमला, आठनेर, चिचोली से आए सामाजिक बंधुओं ने किया।
खबर येे भी हैं: Today Mandi Bhav : आज का बैतूल मंडी भाव
समाज की ओर से रखी कई मांग
इस दौरान कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री सोनी को जिले के समस्त संगठन की ओर से मांग पत्र सांैपा गया। इन मांग पत्रों में स्वर्णकार समाज का भवन बनाने को लेकर शासन से भूमि आवंटित करने, गरीब वर-वधु के विवाह के लिए स्वर्णकार बोर्ड से अलग से राशि दिलाने, स्वर्णकारों को चुनाव में आरक्षक दिलाए जाने, गंभीर बीमारी से पीड़ित सामाजिक बंधुओं का बोर्ड में कोटा निर्धारित कर उपचार कराना, स्वर्ण एवं रजत कार्यों को करने के लिए बैतूल में उद्योग खोले जाने, जिले के जनपदों और गांवों में स्वर्णकला बोर्ड का लाभ दिलाने, समाज के कारीगरों के लिए प्रशिक्षण दिए जाने समेत अन्य मांगें रखी गई, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
खबर येे भी हैं: Betul Today News : लकड़ी के टुकड़ों से बनाया आकर्षक आर्ट पीस
सामाजिक बंधुओं को दी उपयोगी जानकारी
कार्यक्रम में स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि आपके द्वारा बताई गई मांगों को सीएम के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री उद्यमी योजना का वर्ग से लाभ लेने का आग्रह किया।
इस दौरान उन्होंने स्वर्णकार बंधुओं को कई उपायोगी जानकारी देते बताया कि शुद्ध जेवर के कामों में सावधानी बरते, समाज के उत्थान के लिए श्री सोनी ने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से अजमीढ़ देव की प्रतिमा लगाने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए नपा के माध्यम से प्रयास करना होगा। वे भोपाल से इस संंबंध में उचित समाधान का प्रयास करेंगे।
खबर येे भी हैं: Betul Congress News : अलग-अलग गांव के 46 युवाओं ने विधायक निलय डागा के नेतृत्व में ली कांग्रेस की सदस्यता
बोर्ड गठन के बाद जागी उम्मीद
कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद थे। कार्यक्रम को विनोद सोनी ने संबोधित करते कहा कि गरीबी रेखा में निवास करने वाले बंधुओं की पहचान जाकर उनके कार्ड बनाए जाने पर जोर दिया जाए। ओमकार सोनी ने कहा कि आईटीआई जैसा कारीगिरी का एक केंद्र होना चाहि, ताकि समाज के कारीगरों को भी लाभ मिले।
खबर येे भी हैं: Betul News : किराड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
उन्होंने सुझाव दिया कि धारा 411 को समाप्त किया जाना चाहिए। जयप्रकाश सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महापंचायत में मुख्यमंत्री ने स्वर्णकला बोर्ड बनाने का ऐलान किया। हमारे संगठन की शक्ति से ही स्वर्ण कला बार्ड काम करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सोनी ने कहा कि बैतूल में समाज का बड़ा संगठन है।
इसके लिए स्वर्ण केंद्र की स्थापना की जानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को लाभ मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में आतिश सोनी, तरूण सोनी, दीपक सोनी, गणेश सोनी, देवेंद्र सोनी, डॉ. प्रशांत सोनी, प्रेमचंद सोनी, देवीराम सोनी, शिवप्रसाद सोनी का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोनी और अंत में आभार अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सोनी ने व्यक्त किया।
खबर येे भी हैं: Betul Vande Bharat Express : अब बैतूल में भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, मिला स्टॉपेज





