बैतूल

Betul Today News: अंग्रेजी भाषियों तक भी पहुंचे सत्य का संदेश,इसलिए इंग्लिश में दिए प्रवचन, बैतूल में पहली बार विशाल निरंकारी जोनस्तरीय इंग्लिश मीडियम सत्संग का हुआ आयोजन

Betul Today News: The message of truth reached to the English speakers as well, hence discourses were given in English, for the first time a huge Nirankari zone-level English medium satsang was organized in Betul.

भाषा कोई भी हो, लेकिन प्यार वाली भाषा सर्वोत्तम होती है: नेहा नागवानी

Betul Today News: अंग्रेजी भाषियों तक भी पहुंचे सत्य का संदेश,इसलिए इंग्लिश में दिए प्रवचन, बैतूल में पहली बार विशाल निरंकारी जोनस्तरीय इंग्लिश मीडियम सत्संग का हुआ आयोजनBetul Today News: (बैतूल)। अंग्रेजी भाषियों तक सत्य का संदेश पहुंचे इस उद्देश्य को लेकर बैतूल शहर में पहली बार विशाल निरंकारी जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम सत्संग का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा एवं जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा के मार्गदर्शन में केसर बाग में 11:30 से 2:30 बजे तक संत समागम का आयोजन किया गया। इंग्लिश मीडियम सत्संग रीवा से युवा संत बहन नेहा नागवानी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उन्होंने अंग्रेजी भाषा का सहारा लेते हुए सतगुरु का संदेश देते हुए कहा कि शुकराना सतगुरु का जो हम इस सत्य निराकार परमपिता परमात्मा से जुड़े हुए हैं और जिन्होंने भी इस सच का संग किया है उनके जीवन में खुशियां एवं आनंद की अवस्था सतगुरु की कृपा से बनी हुई है। भाषा कोई भी हो, लेकिन प्यार वाली भाषा सर्वोत्तम भाषा होती है।

हम जब सत्संग का सहारा लेते हैं तो हमारे जीवन में वह प्यार, प्रीत, नम्रता, भाईचारे वाले गुण अपने आप आ जाते है। प्रवचन काफी प्रभावशाली थे जिन्होंने भी श्रवण किये उन्होंने अपने जीवन मे उतारने का संकल्प लिया। सत्संग की शुरुआत अवतारवाणी गायन से हुई, बच्चों एवं युवाओं द्वारा गीत कविता, डांस, स्किट आदि द्वारा आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी गई।

विभिन्न जोन के सत्संग प्रेमी हुए शामिल

Betul Today News: अंग्रेजी भाषियों तक भी पहुंचे सत्य का संदेश,इसलिए इंग्लिश में दिए प्रवचन, बैतूल में पहली बार विशाल निरंकारी जोनस्तरीय इंग्लिश मीडियम सत्संग का हुआ आयोजनइस सन्त समागम का सुंदर संचालन बहन जिया, मेघा, प्रिंसी एवं जिया द्वारा किया गया। सत्संग में बेतूल के अलावा भोपाल, बैरागढ़, गांधीनगर, बागसेवनिया इटारसी, आमला, सुल्तानपुर, ब्यावरा, एवं अन्य जोन 24 ए के अंतर्गत आने वाली ब्रांचों से सैकड़ों सत्संग प्रेमियों ने इस सत्संग का आनंद प्राप्त किया। संत बहन नेहा नागवानी का स्वागत रुपेश आहूजा ने किया। जोन 24 ए के संयोजक, मुखी प्रबंधकगणों, सेवादल अधिकारियों, सेवादल के भाई बहनों साध संगत का आभार संत बहन रानी आहूजा ने व्यक्त किया।

इंग्लिश मीडियम सत्संग का यह है उद्देश्य

संत बहन नेहा नागवानी ने अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते हुए निरंकारी विचारधारा को प्रकट किया। उन्होंने बताया इंग्लिश मीडियम समागम का उद्देश्य यही है कि दुनियाभर में जहां-जहां सिर्फ अंग्रेजी भाषा ही बोली व समझी जाती है, वहां भी संत निरंकारी मिशन का सत्य संदेश पहुंचे तथा हर इंसान अपने अनमोल मानव जीवन के असली उद्देश्य को जानकर इसे प्राप्त कर सके।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button