Betul Today News : निःशुल्क शिविर में दो सैकड़ा मरीजों को उपचार के साथ दवाई वितरण
Betul Today News: Distribution of medicines along with treatment to two hundred patients in the free camp.

|
Betul Today News : (बैतूल)। ग्राम पंचायत सिमोरी में 5 दिसंबर स्वेच्छिक स्वेक्षिक दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आनंद विभाग की राज्य आनंद संस्थान से पंजीबद्ध ताप्ती आनंद क्लब सिमोरी व चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित शिविर में मरीजों का उपचार करने डॉ.गोविंद साहू, डॉ.वंदना शाक्य, श्रीमती वंदना माथनकर, दयानंद गडेकर, प्रियंका नागले व उनकी टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। एक सैकड़ा ग्रामीणों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र बिहारिया ने अंतरराष्ट्रीय स्वेच्छिक दिवस पर डॉक्टरों का सम्मान किया व उन्हें धरती का भगवान बताया।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : जीत की खुशी में अधिवक्ता व भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने कोर्ट परिसर में बांटी मिठाई
Betul Today News : निःशुल्क शिविर में दो सैकड़ा मरीजों को उपचार के साथ दवाई वितरण
उन्होंने कहा कि इस दिवस पर ग्राम में मरीजों का उपचार कर दवाइयां वितरित करना बेहद प्रशंसनीय है। स्वेच्छिक सेवा के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिये अंर्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर पर उनके योगदान को रेखांकित करने अवसर प्रदान करता है। इस दिवस का उद्देश्य गरीबी, बीमारी, अशिक्षा, पर्यावरण, क्षरण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ.गोविंद साहू ने कहा कि हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा धन है।
खबर ये भी हैं : Upcoming Bikes in December : मार्केट में धूंम मचाने आ रही हैं ये जबरदस्त बाइक्स, इसी महीने होगी लॉन्च, जानें कीमत

उन्होंने स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए गुड हैबिट, बीमारियों को रोकने के उपाय बताकर प्रत्येक स्कूली बच्चों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी। इस अवसर पर ग्राम सिमोरी में शिविर का लाभ लेने लोगो का तांता लगा रहा। इस अवसर पर सरपंच रामप्रसाद उइके, भूता बडौदे, पिंटू उजोने, नामदेव बडौदे, अजय बडौदे, इंदल बेले, सचिव बलराम पवार, ममता गोहर, राधिका पटैया ने डॉक्टरों का भव्य स्वागत किया व ग्राम में स्वछता बनाये रखने का संकल्प लिया।
खबर ये भी हैं : Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप वाले लगा रहे ग्राहकों को चूना, ठगी से कैसे बचें जान लें तरीका
|



