Betul Today News : भाजपा गंज नगर मंडल के 44 बूथ पर गांव चलो अभियान संम्पन…
Betul Today News: BJP concludes 'Gaon Chalo' campaign at 44 booths of Ganj Nagar Mandal...

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। लोकसभा चुनाव में भाजपा हर बूथ को मजबूत बनाकर लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य बना चुकी है। गांव चलो अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की तैयारी है। इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा से भी बूथों को सशक्त बनाने में पार्टी जुटी है। मिशन 2024 में जुटी भाजपा द्वारा आम जन तक पहुंचने की मुहिम में गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के बैतूल गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राष्ट्र व्यापी गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को एक दिन का प्रवास करना है। इस अभियान के तहत बैतूल गंज मंडल के सभी 44 बूथ अभियान के संबंध में समस्त प्रवासी कार्यकर्त्ताओ द्वारा पत्र वितरण किए गए। इस मौके पर मंडल के कार्यक्रम संयोजक आशीष पवार व सह संयोजक राजा सुर्यवंशी नें समस्त प्रवासी कार्यकर्त्ताओ का आभार व्यक्त किया।
खबर ये भी हैं : Betul Accident News : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला ने तोड़ा दम, दो किशोर गंभीर घायल

कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ताओं के रूप में प्रमुख रूप से ज्योति धुर्वे पूर्व सांसद,अकलेश आर्य पूर्व विधायक, पार्वती बारस्कर नगर पालिका अध्यक्ष, आनंद प्रजापति नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष, सतीश बडोनीया, कैलाश यादव, केशव सूर्यवंशी, लटेश पवार पूरन साहू अरुण श्रीवास्तव मैरिज एंड पिंटू परिहार संजू सोलंकी, राजा साहू विवेक शर्मा सतपाल मगर दे राजेश आहूजा सतीश महाते प्रेमलाल चौकीकर जीके साहू मनीष धोते मुन्ना मानकर कुणाल शर्मा राजेश चौहान विजय खातरकर शशिकांत साहू, शाहरुख खान योगी खंडेलवाल पवार यादव बबलू मालवी बिरजू पाखरे, दिलीप यादव रेणुका पवन यादव ममता मालवी साक्षी तीजा मनीष सिंह ठाकुर भागवत चरणों का राजू शर्मा वर्षा खाड़े, रितेश पवार,राज सिंह परिहार, नीलम वागदरे, अनिल पवार राजेश राठौर, पदमा साहू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नगर कार्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि,सामान्य जन उपस्थित रहे। गन मंडल प्रभारी राजेंद्र मालवीय ने बताया भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत लाखों पार्टी कार्यकर्ता देश के सभी गांवों में पहुंच रहे हैं और ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं, उसके साथ ही मंदिरो मे सफाई अभियान चला कर स्वच्छ भारत चला कर प्रवास संम्पन किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul News : सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, बेखबर प्रशासन



