बैतूल

BJP News : पार्टी और कार्यकर्ता लडेगें चुनाव – शिवप्रकाश

BJP News : Party and workers will contest elections - Shivprakash

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने ली संचालन समिति की बैठक

BJP News : पार्टी और कार्यकर्ता लडेगें चुनाव - शिवप्रकाश

BJP News : (बैतूल)। जिले के अल्प प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में मुलताई और भैसदेही विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित किया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, सांसद दुर्गादास उइके, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने पार्टी के प्रेरणास्त्रोत डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया।

इस अवसर पर जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक अनिल सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, दोनो विधानसभाओ के विधानसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक, चंद्रशेखर देशमुख, महेन्द्र सिंह चौहान सहित विधानसभा क्षेत्र में निवासरत पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्र सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीति,नीयत और नेता वाली पार्टी है। आने वाले दिनो में विधानसभा चुनाव होने वाले है, इस चुनाव में जीत की जिम्मेदारी प्रत्याशी से ज्यादा हमारे कार्यकर्ताओं की है।

कार्यकर्ता ही चुनाव लडेगें और विजयश्री भी कार्यकर्ताओं के हिस्से आएगी। शिवप्रकाश जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। जनता को भलीभॉती पता है कि जब भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में नही थी तो किस प्रकार से जनकल्याणकारी अनेक योजनाएं बंद कर दी गई थी। 2003 के पूर्व इस प्रदेश मे न तो सडके थी और न ही बिजली।

आज भाजपा सरकार के कारण प्रदेश बीमारू राज्य से बढकर विकासित राज्य की श्रेणी में खडा हुआ है। आने वाले चुनावो में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शिवप्रकाश जी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और विधानसभा में निवासरत जिला पदाधिकारी लगातार प्रवास करें। हमारे कार्यकर्ताओं के बल पर हम हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य पूरा करेगें। आने वाले चुनावो में हमारी सरकार निश्चित बनेगी। पहली बार ऐसा हुआ है कि संगठन ने इन विधानसभाओ में प्रत्याशीयो की घोषणा चुनाव से पहले ही कर दी है। इसका उपयोग हमें भारी अंतर से चुनाव जीतने में करना चाहिए। उन्होने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित में काम करता है हमारे लिए हमेशा राष्ट्र प्रथम होता है। जिस तरह से श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश ने समृद्वि हासिल की है। हमारे जनप्रतिनिधि भी संगठन के काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते है।

इसीलिए जिले के उत्थान के लिए प्रदेश के विकास के लिए और देश की समृद्वि के लिए हमको विधानसभा चुनावो में भाजपा के प्रत्याशीयों को भारी मतो से जीताने में जुट जाना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की संगठन की ताकत है। भाजपा में चुनाव प्रत्याशी नही कार्यकर्ता लडता है। हमारे कार्यकर्ता ही चुनाव लडेेंगे और जीतेगें। भैसदेही विधानसभा की बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक अनिल सिंह ठाकुर एवं मुलताई विधानसभा की बैठक का संचालन जगदीश पंवार ने किया

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button