Aadivasi Divash : राजस्व निरीक्षकों ने रक्तदान कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस, रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं
Aadivasi Divash: Revenue inspectors celebrated World Tribal Day by donating blood, there is no greater virtue than blood donation

Aadivasi Divash : (बैतूल)। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बैतूल तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों द्वारा रक्तदान कर आदिवासी दिवस मनाया। राजस्व निरीक्षक एस.आर.सिरसाम, राहुल इवने ने मानव सेवार्थ दो यूनिट रक्त दान किया।
रक्तदाताओं ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को जीवन में रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, रक्तदान महादान है। रक्तदान के लिए सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए।
जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ विनय दुबे ने कहा कि शहर की जनसंख्या का एक प्रतिशत यूनिट ब्लड बैंक में हमेशा उपलब्ध होना चाहिए जिससे गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्त की कमी पूरी की जा सके। रक्त की कमी वालों के लिए जरूरत की पूर्ति जीवनदान जैसी है। इसे लेकर सामाजिक संस्थाएं भी अहम भूमिका अदा कर रही है।
इस अवसर पर राजस्व परिवार तहसील बैतूल के राजस्व निरीक्षक नजूल एस.आर.सिरसाम, राजस्व निरीक्षक राहुल इवने, बीडी आर्मो, पटवारी नारायण प्रसाद उइके, जगन्नाथ कुमरे, यशवंत वटके, उदयराम धुर्वे, मोहन धुर्वे, सदाशिव प्रधान, हुकुमचंद इवने, प्रेमचंद उइके, राजेंद्र बेठे , कन्हैया सिरसाम, गोविंद परते, बबलू कुमरे, प्रियंका नर्रे, सुशीला सिरसाम, कविता इनवाते, ऑफिस स्टाफ रामेश्वर भलावी, मिथिलेश इवने, फूलवंती उइके, लक्ष्मी उइके,टीकाराम भलावी ने आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।



