छिंदवाड़ा

Chhindwara News : तबादले के बाद समारोह आयोजित कर बीआरसी शशिकुमार को दी गई विदाई

Chhindwara News: After the transfer, a ceremony was organized to bid farewell to BRC Shasikumar.

Chhindwara News : तबादले के बाद समारोह आयोजित कर बीआरसी शशिकुमार को दी गई विदाई
Chhindwara News :  विकासखंड मोहखेड मुख्यालय के एसबीएस स्कूल़ में बुधवार को स्थानांतरित बीआरसी को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।कार्यक्रम में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। बीआरसी शशिकुमार वाहाने का 6 वर्ष 2 महीने का कार्यकाल का रहा। उनका स्थानांतरण शासकीय हाईस्कूल पंधराखेडी सौंसर हो गया है।

खबर ये भी हैं: Tata Electric cycle : टाटा ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकिल, मिल रहे एकदम बाइक जैसे फीचर्स

शशिकुमार वाहाने बहुत ही कर्मठ बीआरसी अधिकारी रहे है उन्होंने सदैव शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया है। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता के उन्नयन हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे हैं। बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार होने के कारण शिक्षक सीधे अपनी समस्या उन तक पहुंचाते रहे हैं। इस अवसर पर शिवेंद्र तिवारी ने कहा कि शशिकुमार वाहाने के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

खबर ये भी हैं: Optical Illusion Challenge: आज पता चलेगा कितनी तेज हैं आपकी नजर, 15 सेकंड में तस्वीर में छिपे अजीब गिटार को ढूंढ निकालिए

अरविन्द भट्ट ने वाहाने के साथ कार्य करने के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मोहखेड बीईओ अशोक शिंदे,प्रभारी बीआरसी मनोज कोलारे, बीएसी अरविंद भट्ट,मोहखेड उत्कृष्ट विधालय प्राचार्य राजीव साठे,विजय अरमरकर,शिवेंद्र तिवारी,नरेश उदासी,अजाबराव शेरके,सूरतराम चौधरी, विजय आलोनकर, ओपी तिवारी,गामाजी डिगरसे, प्रमोद टांडेकर,,धनुष डिगरसे, बीआर बननाइत,शिवलाल गाकरे,विनोद चौरसिया, एके खान, समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

खबर ये भी हैं: Farming Business Idea: ये खेती 6 महीने में बन देगी लखपति, जानें पूरी डिटेल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button