बैतूलCrime

Betul gambling news: सट्टा किंग्स राजा और सहिद के साए में सड़कों पर सट्टा राज, पुलिस की चुप्पी

Betul gambling news: Satta rule on the streets under the shadow of Satta Kings Raja and Shahid, police silent

Betul gambling news: शहर के दिल में, कोतवाली से सिर्फ 600 मीटर की दूरी पर, कानून को ठेंगा दिखाते हुए राजा और सहिद का सट्टा साम्राज्य दिन-दहाड़े विस्तार पा रहा है। यथार्थ योद्धा ने इस विषय पर दो बार खुलासा किया, लेकिन प्रशासन की मौन सहमति अब एक बड़े सवाल में तब्दील हो गई है:

क्या अब सट्टा, पुलिस संरक्षण में वैध व्यापार बन चुका है?

Betul gambling news

Betul gambling news: बस स्टैंड और लल्ली चौक बना खुलेआम सट्टे का ठिकाना

सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार, राजा द्वारा बस स्टैंड पर और सहिद द्वारा लल्ली चौक पर खुलेआम सट्टा काउंटर चलाया जा रहा है। इन स्थानों पर बाकायदा कुर्सी-मेज़ लगाकर पर्ची लिखी जा रही है, और ये सब आम जनता और पुलिस की आँखों के सामने हो रहा है।

“अब ये धंधा गली-मोहल्लों का नहीं, बल्कि डिजिटल भुगतान और नेटवर्किंग के ज़रिए शहर के युवा, छात्र और बेरोज़गारों को फंसा रहा है।”

Betul gambling news: थाना प्रभारी का सन्नाटा, सवालों से बचते अफसर

जब थाना कोतवाली प्रभारी से इस पर बातचीत करनी चाही, तो उन्होंने कॉल ही नहीं उठाया। तीन बार कॉल करने के बावजूद न जवाब मिला न कॉल बैक आया। सवाल है कि जब मीडिया से बात करने में उन्हें दिक्कत है, तो अपराधियों से निपटने में कैसे ईमानदारी निभा रहे हैं?

Betul Gambling News

Betul gambling news: पुलिस की ‘संभावित’ मिलीभगत?

स्थानीय सूत्र साफ कहते हैं कि इतना खुलेआम और भीड़भाड़ वाले इलाके में सट्टा कारोबार चलाना बिना पुलिस की शह के मुमकिन ही नहीं। क्या वजह है कि:

  • * न कोई रेड होती है
  • * न कोई गिरफ्तारी
  • * न कोई काउंटर सील

“यह साजिश है या सिस्टम का पतन?” – यथार्थ योद्धा पूछता है।

Betul gambling news: स्कूल-कॉलेज के छात्र बन रहे शिकार

अब यह धंधा सिर्फ असामाजिक तत्वों तक सीमित नहीं रहा। स्कूल-कॉलेज के छात्र, मोबाइल ऐप्स और डिजिटल पेमेंट के जरिए तेजी से इस जाल में फंसते जा रहे हैं। कई छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें रोज़ाना सट्टा लगाने के लिए उकसाया जाता है।

Betul Gambling News

Betul gambling news: अब नहीं रुकेगा यथार्थ!

यथार्थ योद्धा इस मुद्दे को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है और जब तक कार्यवाही नहीं होती तब तक नहीं रुकेगा..

सवाल अब ये है कि… सट्टा रुकेगा या व्यवस्था सड़केगी?

“यथार्थ योद्धा नहीं रुकेगा, जब तक शहर से ये अंधेरा नहीं हटेगा।”

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button