छिंदवाड़ा

Chhindwara News : सांसद नकुलनाथ के निर्देशन पर कथा स्थल पर बनेगा आटो स्टैंड

Chhindwara News : Auto stand will be built on the direction of MP Nakul Nath at Katha Sthal

Chhindwara News : दशहरा मैदान में असंगठित कामगार कांग्रेस की आटो चालक यूनियन की बैठक प्रमोद शर्मा एवं कुनेन खान की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की उपस्थित में हुई जिसमें आटो चालकों को सिमरिया हनुमान मंदिर पर होने वाली कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आटो चालको को अनुमति दिए जाने के विषय पर चर्चा हुई। इस संबंध में कुछ दिन पहले प्रशासन को ग्यापन दिया गया था। आटो चालकों की बैठक स्थल पर डीएसपी ट्रेफिक चौबेजी भी पहुंचे, जिन्हें भी आटो चालकों ने अपनी समस्याएं बताई।

आटो चालकों की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टेजी पहुंचे और सिमरिया हनुमान मंदिर पर होने वाली कथा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं सांसद नकुलनाथजी के संग्यान में आटो चालकों की बात पहुंची और उन्होंने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा हो इसलिए कथा स्थल के पास आटो स्टैंड बनाया जाए, जिससे आटो चालकों को भी कोई परेशानी न हो। ओक्टेजी ने जानकारी दी कि प्रशासन से इस संबंध में चर्चा हो चुकी है और कथा स्थल के पास चिखली में 2-3 एकड जमीन आटो स्टैंड के लिए सुरक्षित की गई हैं जहां से आटो सवारियों को ला ले जा सकेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय एवं कामगार कांग्रेस के उपाध्यक्ष बबलू बैस भी उपस्थित रहे। डीएसपी यातायात चैबेजी ने भी आटो चालकों की बात सुनी और उन्हें समझाईस दी कि कथा के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे इसके लिए आप आरक्षित स्थान से ही सवारियों को लाने ले जाने का काम करें और सडक पर इधर उधर आटो न चलाएं।

5 हजार से अधिक आटो चालक हैं

बैठक में उपस्थित आटो चालकों को जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 15 हजार से अधिक आटो हैं, छिंदवाड़ा शहर में ही 5 हजार से अधिक आटो चालक हैं इन्हें अपने संगठन से जोड़कर अपना संगठन मजबूत बनाए, संगठन में शक्ति होती है जिससे समस्याओं का निराकरण तत्काल होता है। शर्मा ने कथा स्थल पर आटो स्टैंड बनाए जाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं सांसद नकुलनाथजी का आभार माना।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button