छिंदवाड़ा

Chhindwara News : छिंदवाड़ा -शहर के हृदय स्थल छोटी बाजार के शीश महल में विराजे गण नायक

Chhindwara News : Chhindwara Gana Nayak seated in the Sheesh Mahal of Chhoti Bazaar, the heart of the city.

Chhindwara News : छिंदवाड़ा की भगवान श्रीगणेश की विशाल धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित झांकियां अद्भुत प्रेम एवं भक्ति को दर्शाती आ रही है।छिंदवाड़ा की प्रमुख सर्वश्रेष्ठ झांकियां शहर के हृदय स्थल छोटी बाजार के बालाजी सेवा समिति के सफलतम 42वें वर्ष मे 21 फीट कि विशालतम श्री गणेश प्रतिमा यवतमाल महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा बनाई गई है एवं हर वर्ष की तरह जन आकर्षक झांकी राजाधिराज का शीश महल प्रथम दर्शन के साथ भक्तिमयी श्रद्धालुओं के लिए उत्साह एवं उमंग देखते ही बनता है। बालाजी सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि राजाधिराज का भव्य विसर्जन चल समारोह अपनी अनूठी परंपरा के अनुसार होना है जिसमें मातृशक्ति के लिए विशेष सुरक्षा के इंतजाम किये गए है। श्री गणेश विसर्जन को आकर्षक बनाने के लिए 30 सितंबर को गुलशन आर्ट ग्रुप कानपुर की अघोरी शिव झांकी एवं हनुमान जी झांकी के साथ-साथ ब्लास्ट ग्रुप नागपुर नवदुर्गा एवं काली मां तथा फव्वारा चौक पर विशेष रंग बिरंगी आकाशीय इलेक्ट्रिक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी,साथ ही बालाजी सेवा समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को राजाधिराज के शीश महल पहुंचकर गणनायक से आशीर्वाद प्राप्त करने का करबद्ध निवेदन किया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button