छिंदवाड़ा

Chhindwara News : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व फिजियोथैरेपी डे पर रोपा बरगद का पौधा

Chhindwara News : Chief Minister Shri Chouhan planted a banyan tree on World Physiotherapy Day

Chhindwara News : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिं चौहान ने विश्व फिजियोथैरेपी डे पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगदीश जायसवाल, डॉ. डी विजय कुमार और एंटी क्वेकरी कमेटी के संयोजक डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. हर्ष थारे, तथा साथियों के साथ बरगद का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने मौलश्री, कदम्ब और जामुन के पौधे भी रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आदर फाउंडेशन ग्वालियर के श्री विकास गोस्वामी, श्री फैजान बैग, सुश्री विभा अनेजा और सुश्री छाया शिवहरे पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ चार वर्षीय बालक सुतिक्ष के जन्म-दिवस पर उनके परिजन सर्वश्री सौरभ चतुर्वेदी, राजेश भार्गव, श्रीमती सर्जना चतुर्वेदी, सुश्री कल्पना चतुर्वेदी और सुश्री सृष्टि भार्गव ने पौधे लगाए। फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन के डॉ. मनीष माहेश्वरी, डॉ. पंकज सूद, डॉ. अनंत सिंह, डॉ. पायल मालपानी, डॉ. रूचि सूद, डॉ. गरिशमा अग्रवाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पीआर सुरेश, डॉ. जगप्रीत सिंह, डॉ. असलम, डॉ. फारूक भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button