छिंदवाड़ा

Chhindwara News : गुलाबरा के पास से बर्मन भूमि स्थित ठोस अपशिष्ठ स्टेशन को हटाए जाने पार्षद ने उठाई माँग

Chhindwara News : Councilor raised demand for removal of solid waste station located at Barman land near Gulabra.

Chhindwara News : गुलाबरा और षष्ठी माता मंदिर क्षेत्र की जनता परासिया रोड स्थित बर्मन भूमि से ठोस अपशिष्ट स्टेशन अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। वार्ड 42 के पार्षद संदीपसिंह चौहान को क्षेत्र की जनता ने कचरा घर हटाने का निवेदन किया। तत्काल पार्षद संदीप सिंह चौहान ने कचरा घर हटाने की मांग नगर निगम कमिश्नर से की है। गुलाबरा वार्ड 42 के पार्षद संदीप सिंह चौहान ने बताया कि छिंदवाड़ा से परासिया रोड गुलाबरा के पास स्थित बर्मन भूमि पर नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ठ स्टेशन लगाया गया है। जिससे गुलाबरा क्षेत्र में बेहद ही वायु प्रदूषण हो रहा है।इतना ही नहीं यहां का कचरा भी उड़कर सड़क पर और लोगो के घरों तक में घुस जाता है। यहां से गुजरते समय सांस लेने में तकलीफ होती है।बीमारी की आशंका बनी रहती है। पार्षद संदीप सिंह चौहान ने क्षेत्र की जनता उनसे बहुत दिनों से कचरा घर हटाने की अपील कर रही है। अतः उन्होंने कमिश्नर से कचरा घर(ठोस अपशिष्ठ स्टेशन) को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button