छिंदवाड़ा

Chhindwara News : गैस एजेंसियों कि मनमानी का शिकार बन रही लाड़ली बहना

Chhindwara News : Dear sister is becoming a victim of the arbitrariness of gas agencies

Chhindwara News

म प्र में शिवराज सरकार महिलाओं के लिए लाडली बहना महत्वाकांक्षी योजना में 1250 रूपये तथा गैस 450 रुपए देने की योजना शुरू करते हुए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। लाडली बहन रजिस्ट्रेशन के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं। गैस एजेंसी भी मौके का फायदा उठाते हुए नाम में त्रुटि, नाम ट्रांसफर, स्थल निरीक्षण आदि के नाम पर भारी अवैध वसूली कर रही हैं। लाडली बहन गैस एजेंसी के बाहर दिन दिन भर खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियां अपने अवसरवादी चरित्र को भुनाने में लगी है। गैस एजेंसियां लाडली बहन से छोटे बड़े काम के लिए 2000 तक वसूली कर उन्हें रसीद भी नहीं प्रदान कर रही। इस संबंध में ज़ब गैस एजेंसी मालिकों से मीडिया ने बात करना चाहा तो वह अपना पढ़ला झाड़ते नजर आए। गैस एजेंसी मालिक मीडिया के सामने अपनी जवाबददेही से बच रहे हैं। क्या इसी प्रकार आर्थिक एवं मानसिक शोषण का शिकार होगी मुख्यमंत्री शिवराज की लाडली बहन? यह प्रशासन के सामने बहुत बड़ा सवाल है? एक तरफ बड़ी योजनाएं लाकर महिलाओं को हितेषी बताने वाले शिवराज मामा क्या अपनी बहनों को यहां मानसिक आर्थिक शोषण से मुक्ति दिला पाएंगे यह भविष्य ही तय करेगा?

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button