Chhindwara News : दिव्यांग छात्रों का वि.खं.स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर संपन्न
Chhindwara News : Divisional level medical evaluation camp of differently-abled students concluded
Chhindwara News : राज्य शासन के निर्देशानुसार उत्कृष्ट विद्यालय मोहखेड़ में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधि मदन साहू,विलास घोंघे,सदन साहू,ईश्वर वाडीवा, फैयाज खान,सुदामा डोबले, श्यामू साहू,मनोज साहू,मोनू साहू एवं सहायक संचालक (शिक्षा) अशोक कुमार शिंदे की उपस्थिति में किया गया। विकासखंड स्रोत समन्वयक शशि कुमार वहाने ने शिविर की रूपरेखा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोहखेड़ विकासखंड की विभिन्न शालाओं से कक्षा पहली से आठवीं तक के दिव्यांग छात्र छात्राएं अपने पालकों एवं शिक्षको के साथ यहां उपस्थित होकर पंजीयन उपरांत परीक्षण करा रहे है। जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्यों द्वारा संबंधित छात्र को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है साथ ही आवश्यक उपकरण के लिए एलिमको टीम जबलपुर के द्वारा परीक्षण किया जा रहा है, जबलपुर से संबंधित छात्रों के लिए आवश्यक उपकरण भी भेजे जाएंगे उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर का अवलोकन कर दिव्यांग छात्र छात्राओं को अपना स्नेह आशीष प्रदान किया गया। शिविर प्रबंधन संबंधी कार्य बीएसी अरविंद भट्ट द्वारा किया गया, एम आर सी दशरथ साहू एवं कन्हैयराम चौधरी द्वारा दिव्यांग छात्रों को परीक्षण संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में निश्चित यात्रा व्यय भुगतान लेखपाल सचिन सुरडकर, साक्षरता समन्वयक संतोष डोंगरे, घनश्याम पाठे,भोजन व्यवस्था सुखदेव उईके, जगदीश धुर्वे, मुख्य पंजीयन कार्य विनोद शर्मा, रामराव फरकारे,हीरालाल चोरिया, तथा जिला मेडिकल बोर्ड को सहयोग जनशिक्षक सुनील मर्सकोले, एलिमको टीम को सहयोग सम्बन्धी कार्य श्रीमती पुष्पा कराडे, बंधुप्रसाद जिलवेकर,कृष्णा शेरके,विनोद माहोरे,राजेश खरपुसे, शिवमन गौतम,जयदेव मालवीय ने किया।मूल्यांकन शिविर में अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित,श्रवण बाधित, मूकबधिर दिव्यांग,मानसिक एवं बहुदिव्यांग छात्रों का परीक्षण किया गया। 23 छात्रों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए, 37 दिव्यांग छात्रों को टीएलएम किट के लिए चिन्हांकित किया गया तथा 25 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को एलीमको के माध्यम से उपकरण प्रदाय करने के लिए चिन्हित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र तिवारी द्वारा किया गया।



