छिंदवाड़ा

Chhindwara News : शिक्षक दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Chhindwara News : Environment protection resolution on Teacher's Day

Chhindwara News : हम संकल्प लेते हैं कि जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने प्रिय छिंदवाड़ा को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाकर मां भारती की सेवा करेंगे साथ ही विविध अनुष्ठानों के माध्यम से भारत की एकता एवं अखंडता के साथ विश्व शांति के लिए कार्य करेंगे।उक्त संकल्प शिक्षक दिवस पर लिया नगर के नागपुर रोड स्थित अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी प्रबंधन सहित समस्त गुरुजनों ने। इस अवसर पर एआईए के चेयरमैन संजीव जैन, डायरेक्टर दीपक राज जैन, ब्रजेश महेश्वरी, एडमिन विजेंद्र इंदुरकर ने शाला प्राचार्य रविशंकर माथुर सहित समस्त गुरुजनों को पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया। शिक्षक दिवस की खुशी में ए आई ए प्रबंधन सहित समस्त गुरुजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शाला परिसर में पौधारोपण किया। जिन्हे एआईए की ओर से दीपक राज जैन ने मिष्ठान वितरण कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button