Chhindwara News : असफलता से निराश युवक ने कि आत्महत्या सुसाइड नोट लिखकर पाइजन खाकर दे दी जान
Chhindwara News : Frustrated with the failure, the young man committed suicide by writing a suicide note and consuming poison
Chhindwara Crime News : पुलिस लाइन ग्राउंड में गुरुवार शाम एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। युवक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने काम में सफलता न मिलने का जिक्र किया। किसी भी काम में सफलता न मिलने से वह जिंदगी से परेशान हो चुका था इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली एसआई आर पी चौधरी ने बताया की युवक की पहचान गुरु प्रसाद पिता धनलाल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष है। पिछले कुछ दिनों से छिंदवाड़ा आकर रहने लगा था यहां भी उसे किसी काम में सफलता नहीं मिल रही थी इससे वह टूट चुका था गुरुवार को गुरु प्रसाद ने जहर पी लिया था।मोबाइल के माध्यम से पुलिस ने गुरु प्रसाद के परिजनों को सूचना दी परिजनों ने उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में शिफ्ट कराया था इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच कर रही है।



