Chhindwara News : ग्राम पंचायत पाल्हरी में शिक्षको की कमी से जूझ रहा सरकारी स्कूल
Chhindwara News: Government school struggling with shortage of teachers in Gram Panchayat Palhari
दो शिक्षक के भरोसे है प्राथमिक स्कूल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Chhindwara News : (छिंदवाड़ा) :- एक ओर जहां प्रदेश की सरकार बेहतर शिक्षा व्यवस्था होने का दावा करती है।वहीं दूसरी और छिंदवाड़ा में कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने के कारण अध्यापन व्यवस्था लडख़ड़ा गई है। दरअसल ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा जिले से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पाल्हरी के हालात कुछ इस तरह है कि, यहां पर बच्चों को विषय वस्तु आधारित शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विगत कई माह से इस विद्यालय में कम शिक्षक होने से बच्चो को सही अध्यापन कार्य नही मिल पा रहा है 115 की दर्ज संख्या के साथ दो शिक्षक होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण अचंल की शिक्षण संस्थाओं के हालत भी कुछ इसी तरह के है।कुछ शालाओं में हो रही अनियमिताओं की जांच या निरीक्षण करने के लिये कोई जिम्मेदार उच्चस्तरीय अधिकारी नहीं है।शिक्षण सत्र प्रांरभ हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है।जिन विषयों के लिए अतिथि शिक्षक रखे गये थे,वे भी प्रभावित हो गए है।
अब अतिथि शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाई है।ऐसे में बच्चों का प्रारम्भिक शिक्षण प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है।शीघ्र अतिशीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की जाना चाहिए। छात्रों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष शिक्षकों की पूर्ति के लिए ज्ञापन सौपा जाएगा।
पालहरी ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा बेहतर शिक्षा व्यवस्था का खोखला दावा किया जाता है, शिक्षकों की पूर्ति नहीं हुई तो इसका असर नहीं सीधे बच्चो के वार्षिक परीक्षा पर पड़ेगा।




