बैतूल

Chhindwara News : मां ने बेटी के साथ कुए में लगाई छलांग

Chhindwara News : Mother jumped into the well with daughter

छिंदवाड़ा : परतला में मामूली विवाद के चलते एक पत्नी ने खौफनाक कदम उठाकर सबको चौका दिया। पीड़िता ने अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ उसने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गई। पति के द्वारा दिल्ली ले जाने की बात पर यह सारा विवाद शुरू हुआ जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने परपर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुएं से महिला का शव बाहर निकाला बच्ची का शव काफी देर चली छान बिन के बाद कुएं में मिला। पुलिस ने पीएम के बाद मां बेटी के शव को परिजनों के हवाले किया है। टीआई जी एस उईके ने बताया कि पोआमा निवासी 25 वर्षीय रंजना मनोजराज कबरेती और उसकी ढाई साल की बेटी तेजस्विनी का शव पर ताला स्थित एक खेत के कुएं में मिला है प्राथमिक जांच में सामने आया है की पारिवारिक विवाद के बाद बुधवार दोपहर को रंजना अपनी बेटी तेजस्विनी को लेकर घर से निकल गई थी और उसके बाद शव परतला स्थित खेत के कुएं में उतराता मिला तलाश के बाद बच्ची का शव भी कुएं में मिला है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button