Betul Today News : महिला,वृद्ध, विकलांग पेंशन वृद्धि की जाए, अटल सेना आज सौंपेगी ज्ञापन
Betul Today News: Pension of women, elderly and disabled should be increased, Atal Sena will submit memorandum today

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। अटल सेना अटल मानव समस्या निवारण समिति के तत्वावधान में समाज नि:शक्त, वृद्धजनों, मानसिक दिव्यांग, मूक बधिर, विधवाओं की पेंशन वृद्धि को लेकर आज 7 मार्च संगठन के साथ पेंशनधारी 12 बजे स्टेडियम चौक पर एकत्रित होकर रैली की शक्ल में कलेक्टरेट पहुंचेगे और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
इस संबंध में संगठन के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा) ने बताया कि शासन द्वारा इन्हें हर माह 600 रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। चुनाव एजेंड़े में हर दल इन बेसहारों को पेंशन के रूप में एक हजार और 15 सौ रुपए देने के वादे करते है। विश्व महिला दिवस पर अटल सेना ऐसे पेंशनधारियों की पेंशन को बढ़ाने के लिए शासन से मांग करेगा की। प्रतिमाह निश्चित तारीख 1500 रूपए दी जाए। श्री चौहान ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।



