छिंदवाड़ा

Chhindwara News : महाराजा के 12 वे वर्ष में बन रही श्रीलंका के गणेश मंदिर की छायाकृति

Chhindwara News : Photograph of Sri Lanka's Ganesh Temple being built in the 12th year of the Maharaja's reign

Chhindwara News : गणराज वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक संदीप अग्निहोत्री एवं उपाध्यक्ष इमरतलाल चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा के बारहवें वर्ष के स्थापना महामहोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष प्रबंध कार्यकारिणी समिति के निर्णय के अनुसार श्रीलंका के तमिल बहुल इलाके अनुराधापुरा के प्रसिद्ध अश्वरोह गणेश मंदिर की तर्ज पर छिंदवाड़ा के महाराज का भव्य मंदिरनुमा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, गणराज सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष समाजसेवी डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा सचिव डॉ नरेंद्र सोमकुवर,सहसचिव राजेश साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजाधिराज दक्षिणमुखी सिद्धेश्वर भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा की भव्य झांकी का निर्माण एवम भव्य बाटरप्रूफ डॉम्प का निर्माण छिंदवाड़ा के प्रतिष्ठित गणराज फ्लावर के द्वारा किया जा रहा है इस वर्ष श्रीलंका के अनुराधापुरा में स्थित आश्चरोह गणेश मंदिर की प्रतिलिपि झांकी में छिंदवाड़ा के महाराज की भव्य एवं दिव्य आकर्षक मूर्ति विराजित होगी अनुराधापुरा के इस अश्वरोह गणेश मंदिर के बारे में मान्यता है की जो भी गणेश भक्त यहां अपनी मनोकामना लेकर पहुंचता है उनकी मनोकामना को उड़ने वाले अश्व की प्रजातियों के माध्यम से तुरंत भगवान श्री गणेश के पास ले जाया जाता है और उनकी मनोकामना पूर्ण की जाती है इस मंदिर में विशेष तौर पर श्रीलंका सरकार द्वारा आकर्षक एवं भव्य मनमोहन लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है श्रीलंका में स्थित अनुराधापुरम का यह गणेश मंदिर तमिल बहुल होने के कारण यहां भारतीय संस्कृति का जुड़ाव अत्यधिक दिखता है इस वर्ष महाराजा के भव्य एवं आकर्षक महामहोत्सव में देश के प्रसिद्ध सेंट्रल बैंक आफ इंडिया अथर्व बाइक एवं आरोग्य हॉस्पिटल का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है ।

  बैठक का हुआ आयोजन

गणराज वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराज के बारहवें वर्ष की स्थापना महोत्सव के लिए समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई जिसमें समिति से जुड़े सभी प्रबंध कार्यकारिणी ,फाउंडर मेंबर एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से 10 दिवसीय आयोजन की रूपरेखा तैयार की एवं महाराजा के आगमन से लेकर महाराजा के विसर्जन तक कब क्या-क्या कार्यक्रम होने हैं उस पर सभी ने अपने-अपने विचार सुझाव दिए 17 तारीख को षष्टी माता मंदिर से महाराजा का नगर आगमन एवं पांडाल प्रवेश होगा जो कि बैंड बाजे के साथ महाराजा पंडाल में प्रवेश करेंगे ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button