Chhindwara News : छिंदवाड़ा में शुद्ध सोने एवं चाँदी के आभूषणों से सुसज्जित हैं गोलगंज का सेठ
Chhindwara News : दर्शन पाने रोज हज़ारों की संख्या में उमड़ रहा जनसैलाब
Chhindwara News : युवा उत्सव समिति द्वारा मुख्य बाजार गोलगंज कमानिया गेट के समीप विगत 11 वर्षों से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा गोलगंज का सेठ के नाम से विराजित कि जा रही हैं। इस वर्ष गोलगंज के सेठ का मुख्य आकर्षण प्रथम पूज्य श्री गणेश के शुद्ध सोने के चरण बनाये गए हैं और गोलगंज के सेठ का श्रृंगार चाँदी के आभूषणों से किया गया हैं।जिसमे मुख्य रूप से गणेश जी का मुकुट,एवं कर्ण रजत (चाँदी) के बने हुए हैं जो आकर्षण का केन्द्र हैं गोलगंज के सेठ के दर्शन पाने के लिए प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहें हैं।
भक्तो के लिए आस्था का केंद्र बन चुके हैं गोलगंज के सेठ।
यहां की खाश बात यह है कि प्रतिष्ठित व्यापारियों के द्वारा यह गणेश प्रतिमा विराजित की जाती है।युवा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष अलग-अलग साज सज्जा कर आकर्षित गणेश प्रतिमा को विराजमान किया जाता है।गोलगंज के सेठ के दर्शन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी,सांसद नकुलनाथ जी सहित सभी पार्टियों के नेताओं का आनाजाना लगा है।समिति के सदस्यों का कहना है कि हम सभी सदस्यों के द्वारा प्रतिवर्ष 10-12 दिनों तक अपने व्यापारों को छोड़कर सिर्फ गोलगंज के सेठ की सेवा,भक्ति,पूजा अर्चना में लीन रहते हुए अपना पूरा समय बप्पा जी को समर्पित करते हैं।



