छिंदवाड़ा

Chhindwara News : अवैध गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाने के लिए की टीम गठित

Chhindwara News : Team formed to immediately curb illegal activities

Chhindwara News : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनायक वर्मा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अवधेश प्रताप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय सिंह राणा द्वारा थाना प्रभारी श्री अजय गोलानी को हिदायत दिया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में अवैध कार्य करने वाले व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसी तारीख में थाना प्रभारी श्री उमेश कुमार गोलानी द्वारा थाना कोतवाली से तत्काल एक टीम गठित की गई जिन्हें हिदायत दिया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए थाना कोतवाली टीम द्वारा दिनांक 28- 8-2023 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की शिव मंदिर शिवनगर कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है जो ग्राहकों को बेचने की फिराक में है उपरोक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिस नाम पता पूछने पर अपना नाम बाजुद्दीन खान उर्फ बाजू खान उम्र 31 साल निवासी शिवनगर कॉलोनी थाना कोतवाली जिला छिंदवाड़ा का होना बताया जिसके कब्जे से पुलिस ने 900 ग्राम गांजा कीमती ₹9000 जप्त किया गया एवं आरोपी से पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि गांजा मैंने नागपुर से खरीद कर लाया था उपरोक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली से निरीक्षक उमेश कुमार गोलानी सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार यादव सहायक उप निरीक्षक आर के बघेल प्रधान आरक्षक रामदयाल धुर्वे आरक्षक युवराज रघुवंशी हर्षित शर्मा विपिन सराठे भास्कर बघेल रामकुमार जाटव की मुख्य भूमिका रही।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button