छिंदवाड़ा

Chhindwara News : तेंदुआ शिकार करता हुआ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आ पहुंचा क्षेत्र में भय का माहौल

Chhindwara News : The atmosphere of fear in the area reached the housing board colony while hunting leopard

Chhindwara News : नगर निगम हाउसिंग बोर्ड के संकेत मौहगांवकर के मकान मैं मैं हिरण का शिकार करते हुए तेंदुआ रात 3:30 बजे पहुंच मकान की सीढी के अंदर दीवार के ऊपरी हिस्से में हिरण के खून के धब्बे और हिरण का शिकार कर बुरा हाल करते हुए एक नजर आया। तेंदुआ मकान में हिरण का शिकार कर उसे घसीटते हुए बाउंड्री के बाहर ले जाने के निशान दिखाई दिए। हलचल होने से मकान मालिक संकेत का पूरा घर जाग गया। उन्होंने जाली से तेंदूए की आंखों को देखा और बुरी तरह से घबरा गए। तेंदुआ मरी हुई हिरण को थोड़ा सा खाने के बाद ट्रेन की आहट से छोड़कर आसपास कहीं भाग गया। सुबह घर वालों के देखने पर आसपास के लोगों ने देखा वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने मरी हुई हिरण को जप्त किया वन विभाग की टीम आसपास के इलाकों में तेंदुए की हलचल की सर्चिंग कर रही है वन विभाग ने अपने कैमरे घटनास्थल पर लगा दिए हैं यह बहुत बड़ा सवाल है की पिछले दिनों पाओमा क्षेत्र में तेंदुए की आहट देखी गई थी ठीक 12वे दिन तेंदुआ की हाउसिंग बोर्ड में हलचल देखी गईं वन विभाग की सर्चिंग से तेंदुआ न जाने कब तक वन विभाग के कब्जे में आता है तेंदुआ की हलचल से पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है सभी डरे हुए हैं सभी क्षेत्रवासियों से अपील की जाती है कि वह रात में बाहर न निकले।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button