Chhindwara News : परासिया में निवासरत गरीबों ने आवासीय पटटे की मांग की
Chhindwara News :The poor living in Parasia demanded residential lease
Chhindwara News : आज परासिया के वार्ड क्र.07 चिल घर के पास हनुमान मंदिर डोंगर परासिया जिला छिंदवाड़ा में स्थित गरीब परिवार ने छिंदवाड़ा पहुँचकर सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेंद्र डोंगरे के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौपकर माँग करते हुवे कहा की परासिया में निवासरत गरीब परिवार जिनकी आर्थिक स्थितिअत्यंत खराब होने के कारण वह इस भीषण महँगाई में ज़मीन खरीदकर मकान का निर्माण नहीं कर सकते। उनकी दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें आवासीय पटटे प्रदान किये जावे। राजेंद्र डोंगरे ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ से भी आवेदन पत्र लिखकर माँग की है कि परासिया निवासी गरीब परिवार को उक्त स्थान में आवासीय पटटे प्रादन किये जावे।जिससे की वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर मकान का निर्माण कार्य करवा कर सुविधाजनक तरीके से निवास कर सके।ज्ञापन सौपते समय परासिया से आये सरला यादव,मंजू यादव,राजुचंद्रवंशी,प्रमोद यादव,राकेश चौरीया,मंगली चौरिया,सुनील बघेल,अनिल बघेल,सकून परतेति,जीवन चौरिया,कौशल्या चोकीकर एवम छिंदवाड़ा सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेन्द्र डोंगरे,संजय पाण्डेय,विकाश डहेरिया एवम दीपक घोरसे उपस्थित रहे।



