Chhindwara News : झूठा केस बनाकर जादू टोने का शक पर आदिवासीयों के साथ की जा रही जात्ती
Chhindwara News : Tribal people are being castigated on suspicion of witchcraft by making a false case.
Chhindwara News : छिंदवाड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। आदिवासी कम पढ़ा लिखा एवं निर्धनता के कारण शोषण का शिकार होता रहा है आदिवासी छोटेलाल उईके ग्राम बाराबिरयारी चौकी हिवरखेड़ी थाना चौरई को गांव के ही राजू कहार मीरा कहार अशोक सलाम सहित सात आरोपी ने जादू टोने के शक पर 4 सितंबर को एक साथ मिलकर गांव में मारपीट करते हुए अर्धनंगा जूते की माला पहनाकर घुमाया। जूते से मारा आदिवासी छोटेलाल को पेशाब जबरन पिला दी उसके बाद जादू टोने के शक पर कई गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे सभी आरोपी छोटेलाल को जबरन मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया उसके बाद उसे चौकी ले जाकर उस पर झूठा मामला गुंडागर्दी एक्ट 151 का बनवाया आरोपी पर कोई मामला नहीं बना वह आज तक आजाद घूम रहे हैं आरोपी गणों ने आदिवासी छोटेलाल पर महिला छेड़छाड़ का झूठा मामला बनवाकर जेल भिजवा दिया आज भी आदिवासी छोटेलाल को धमकियों पर धमकियां मिल रही है उसकी जान को खतरा है आज के वर्तमान युग में जादू टोने के नाम पर यह पुलिस का खेल निराला लगता है। पुलिस प्रशासन किस आधार पर जादू टोने वाली बात सच मान रही है एवं आरोपियों का साथ दे रही है। कब आदिवासी आजादी से जी पाएंगे आज आजादी को 75 साल हो चुके हैं परंतु आदिवासी आज भी आकर शोषण का शिकार होते रहते हैं यह निंदनीय है। स्वस्थ समाज के लिए खतरा है आदिवासी आज भी न्याय के लिए कलेक्ट्रेट छिंदवाड़ा पहुंचा न्याय की गुहार लगाई।



