छिंदवाड़ा

Chhindwara News : कमलनाथ के प्रचार से क्या भाजपा चुनाव चिन्ह भी बदल लेगी- आदित्य ठाकरे

Chhindwara News : Will BJP also change its election symbol due to Kamal Nath's campaign - Aditya Thackeray

Chhindwara News : भाजपा सम्पूर्ण देश में इंडिया का नाम बदलना चाहती है जबकि इंडिया, भारत, हिन्दुस्तान यहां के सारे लोग सारा देश हमारा अपना है। भाजपा की इन विघटनकारी नीतियों और देश को बांटने के षड्यंत्रों के कारण आज शिव सेना कांग्रेस व इंडिया के साथ है। भाजपा की इन नीतियों के कारण ही अब दिल्ली आपकी नहीं सुनती है। उक्त आक्रामक उदगार आज स्व. बाबा साहेब ठाकरे के पोते व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने अपने उदबोधन में बाला साहेब की यल्गार जय भवानी, जय शिवाजी का उल्लेख करते हुये अपने हिन्दी, मराठी मिश्रित भाषण में आमजन में रोष भरा। श्री आदित्य ने कमलनाथ की प्रशंसा करते हुये कहा कि आप दिनांक व तिथि बताईये जब आप पुन: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मैं भोपाल आने के लिये टिकिट बुक करना चाहता हूं।श्री आदित्य ने अपने उदबोधन में यह भी कहा कि मोदी सरकार भयभीत है इसीलिये वह इंडिया का नाम बदलना चाहती है। कल को जब कमलनाथ साहब चुनाव जीतकर हमारे यहां प्रचार करने आयेंगे तब भाजपा शायद अपना चुनाव चिन्ह भी बदल देगी। इस अवसर पर कमलनाथ ने स्व. बाला साहेब ठाकरे और कांग्रेस के सम्बंधों पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि वे स्वयं बाला साहेब से मिले थे और उन्होंने जनहित व राष्ट्रहित में सदैव कांग्रेस का सहयोग किया है। कमलनाथ ने इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त पांढुर्ना वासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी। सांसद नकुलनाथ ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुये पांढुर्ना वासियों से निवेदन किया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नगर की शान या किसी चौक की पहचान तक सीमित न रखें बल्कि समस्त बुजुर्गगण आने वाली पीढ़ी को शिवाजी महाराज की शौर्य गथायें सुनायें ताकि हमारी नई पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति की भावना कूट-कूटकर भर सके।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button