CM Mohan Yadav News: साइबर अपराध पर सख्ती, हाईटेक पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम
CM Mohan Yadav News: Strictness on cyber crime, Chief Minister's focus on cyber crime prevention, a big step towards high-tech policing
CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में राज्य में बढ़ते साइबर क्राइम और विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने साइबर पुलिस के उत्कृष्ट कार्य की सराहना भी की और राज्य में साइबर अपराधों को रोकने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई ताकि इस प्रकार की घटनाओं से मुक्ति मिल सके।

CM Mohan Yadav News: भोपाल में पुलिस की तत्परता से करोड़ों की संपत्ति बची
भोपाल के अरेरा कॉलोनी में लाइव डिजिटली अरेस्ट की घटना सामने आई, जो संभवतः दुनिया की पहली घटना है। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस की तत्परता और नागरिकों की जागरूकता के कारण पीड़ित परिवार की करोड़ों की संपत्ति लुटने से बच गई। यह घटना साइबर पुलिस की तेजी और साइबर अपराधों के प्रति सरकार की सतर्कता को दर्शाती है। और भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो उसको लेकर भी चर्चा की गई।

CM Mohan Yadav News: हर जिले में साइबर थाना और साइबर डेस्क की स्थापना की जायेगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साइबर अपराध रोकथाम के लिए प्रदेश भर में साइबर थाना और प्रत्येक थाने में साइबर डेस्क स्थापित करने की बात भी कही। उनका कहना है कि इस कदम से साइबर क्राइम पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों से बेहतर ढंग से निपटा जा सकेगा। इसके तहत पुलिस बल को और भी हाईटेक बनाया जाएगा ताकि राज्य में साइबर अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।
- यह भी पढ़े : Bhopal Harrasment News: अधिकारियों की अनदेखी, कृषि विभाग में महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार पर सवाल
CM Mohan Yadav News: साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 को मजबूत बनाने पर भी देंगे जोर
सीएम डॉ. मोहन यादव ने साइबर अपराधों के त्वरित समाधान के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 को और सुदृढ़ बनाने की योजना की भी घोषणा की। इस हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधन और तकनीकी में भी सुधार किए जाएंगे, ताकि साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा सके और आम नागरिकों को सही समय पर सहायता मिले।

- यह भी पढ़े : Fraud News Betul: लाड़ली लक्ष्मी योजना में नाम जोड़ने का झांसा देकर 35,500 रुपये ठगे, पीड़ित ने की कलेक्टर से शिकायत
CM Mohan Yadav News: साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाने के भी दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आम लोगों को इनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना बेहद जरूरी है। ताकि इस प्रकार की घटनाओं से लोग प्रति सतर्क रह सकें और धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकें।
- यह भी पढ़े : Betul Crime News: लल्ली चौक पर दो पक्षों में विवाद, सरेआम तलवार लहराकर दिखाने की कोशिश, वीडियो वायरल
_______________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



