बैतूल
CM Rise School Betul : सीएम राइज कृषि विद्यालय में तीन दिवसीय योग एवं ध्यान कार्यशाला का आयोजन
CM Rise School Betul: Three day yoga and meditation workshop organized at CM Rise Agricultural School
छोटी सुदर्शन क्रिया के साथ-साथ दिमाग को संतुलित रखना बताया
CM Rise School Betul : (बैतूल)। मप्र शासन स्कूली शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सीएम राइज विद्यालयों में आर्ट आफ लिविंग संस्था की पहल द्वारा तीन दिवसीय योग एवं ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इसी पहल के अंतर्गत सीएम राइज (CM Rise School Betul )शा. कृषि उ.मा.वि. बैतूल-बाजार में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 7 से 9 अगस्त 2023 तक किया गया। जिसमें सुबह 11 से 1ः30 बजे तक कक्षा तीसरी से कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थियों को उत्कर्ष योगा एवं दोपहर 2 से शाम 4ः30 बजे तक कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक मेधा योगा का अभ्यास करवाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को छोटी सुदर्शन क्रिया के साथ-साथ दिमाग को संतुलित रखना बताया गया। इस पहल से सीएम राइज शा. कृषि उ.मा.वि. बैतूल-बाजार के 50-50 विद्यार्थियों के 2 बैच में कुल 100 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।



