बैतूल

Betul Samachar: 3 दिन में शिक्षक की व्यवस्था नहीं हुई तो निकाल लेंगे टीसी, सैकड़ों विद्यार्थियों के पालकों ने जारी किया फरमान, विकास खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Betul Samachar: If teacher is not arranged in 3 days, TC will remove Parents of hundreds of students issued decree, memorandum submitted to development block education officer

Betul Samachar: 3 दिन में शिक्षक की व्यवस्था नहीं हुई तो निकाल लेंगे टीसी, सैकड़ों विद्यार्थियों के पालकों ने जारी किया फरमान, विकास खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापनBetul Samachar:(बैतूल)। मुलताई विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम येनस के शासकीय हाई स्कूल में गणित विषय के शिक्षक नहीं होने से नाराज सैकड़ों विद्यार्थियों के पालको ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुलताई को ज्ञापन सौंपकर 3 दिन में शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने पर टीसी निकाल लेने का फरमान जारी कर दिया है।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पालकों ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल येनस में गणित विषय का शिक्षक विगत 16 वर्षों से नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। पालकों ने येनस के शासकीय हाई स्कूल में शीघ्र गणित विषय के शिक्षक की व्यवस्था करवाने की मांग की है जिससे अध्यापन कार्य सुचारू रूप से हो सके। वहीं विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि 3 दिनों के भीतर गणित विषय के शिक्षक की व्यवस्था नहीं हुई तो समस्त विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों की टीसी निकालने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में पालकगण रामू पाठेकर, हीरालाल परिहार, रमेश परिहार, माखन चौधरी, मनोज देशमुख, अमृत, धनराज सोनी, राजेश विश्वकर्मा, सुगंती, कविता चौधरी, राधा खपरिया, ग्यारसी धुर्वे, रुकमणी, ललिता पवार, सुनीता पवार, सुमित्रा परते, कलावती, अनिल, किशोर डोंगरे, अशोक कोडले, सुनील मालवीय, कमलेश पवार, रतिराम पवार, कैलाश चौधरी, बेला पवार, पुष्पा, वंदना पवार, शांता चौधरी, दीपिका देशमुख, ललिता दोबारे, सरिता दोबारे, नरेश चौकीकर, मनोहर पवार सहित अनेक पालक शामिल थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button