Puran Poli Recipe: पुरन पोली एक बेहद ही लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन डिश है। खासकर पूरन पोली को गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान बनाई जाती है। इसके अलावा इसे दिवाली पर भी बनाया जाता है। पूरन पोली मुख्य रूप से एक रोटी है जिसमें दाल और चीनी के मिश्रण तैयार करके भरा जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। ये स्वीट डिश बनाने में जितनी आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब होता है. गेहूं के आटे और मीठी चने की दाल की स्टफिंग के साथ तैयार होने वाली पूरन पोली बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी पसंद आती है। आइए जानते है पुरन पोली बनाने की आसान विधि।

मिश्रण बनाने के लिए (Puran Poli Recipe)
- 1 कप धुली हुई चना दाल
- 3 कप पानी1 कप चीनी
- 1 टी स्पून इलाइची पाउडर
- जायफल
- कद्दूकसडो बनाने के लिए
- 2 कप मैदा
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टेबल स्पून घी
- 1 पानी
खबर ये भी हैं : Chana Masala Recipe: मुंह का स्वाद फीका हो गया हो तो, घर पर बनाएं टेस्टी चटपटे चना मसाले की सब्जी, आसान है रेसिपी
पूरन पोली बनाने की विधि
- दाल का मिश्रण बनाने के लिए
- चने की दाल को धोकर प्रेशर कुकर में डालें, इसमें पानी डालकर इसे 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।
- दाल का पानी निकाल लें और इसे दरदरा मैश कर लें।
- दाल को प्रेशर कुकर में पलट लें और इसमें चीनी डाले।
- इसे अच्छे अच्छे से मिक्स करते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
- इलाइची पाउडर और कददूकस किया हुआ जायफल डालकर मिलाएं।
- .इसे धीमी आंच पर पकाते हुए लगातार चलाते रहें जब तक यह पूरी तरह सूख न जाए।
- इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
खबर ये भी हैं : Mini Camera : ये है दुनिया का सबसे छोटा कैमरा, साइज है नमक के दाने जितना, खासियत जान आप भी कहेंगे- OMG इतना कुछ
आटा तैयार करें
- एक बाउल में मैदा लें।
- इसमें नमक और घी डालकर मिक्स करें।
- जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
- अब बाउल को प्लास्टिक शीट से कवर कर दें या फिर गीले कपड़े से इसे ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
खबर ये भी हैं : Interesting GK Questions: दुनिया का सबसे पढ़ा लिखा पक्षी कौन सा है?

पूरन पोली बनाएं
- इसमें से लोई लेकर उसे रोटी के आकार में बेल लें
- थोड़ा सूखा मैदा छिड़कर इसे गोलाकर में बेल लें।
- पूरन पोली
- पूरन में तैयार की गई फीलिंग के भरकर दोबारा गोलाकर में बेल लें।
- पूरन पोली
- तवा गर्म करें और पूरन पोली को उस पर डालकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।
- पूरन पोली खाने के लिए तैयार है। इस पर और घी डालकर इसे सर्व करें।