बैतूल

Betul News : विभागों द्वारा नही की जा रही एफडी के सत्यापन की जांच समाजसेवी ने की सत्यापन समिति गठित करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Departments are not checking the verification of FD Social worker demands formation of verification committee, memorandum submitted to collector

Betul News : जिले के समस्त विभागो में निजी ठेकेदारों द्वारा ठेका प्राप्त करने के बाद बतौर सुरक्षा निधि को बैंक एफडी के रूप में संबंधित कार्यालयो में जमा की जाने वाली एफडी की सत्यापन की जांच विभाग द्वारा नही की जा रही है, जिससे कुछ ठेकेदारों द्वारा बैंक अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर बेखौफ करोड़ो का ठेका लिया जा रहा है। इस मामले में समाजसेवी संतोष भलावी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर सत्यापन समिति गठित करने की मांग की है।
सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि इंदौर में आबकारी विभाग का 15 करोड़ का फर्जी बैंक एफडी मामला एवं बैतूल जिले के मुलताई संभाग में 2020 का पारावती डेम निर्माण में ठेकेदार पंकज कुशवाह द्वारा जमा की गई 3 लाख रूपये की फर्जी एफडी का मामला सामने आया है। बैतूल जिला अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में भी कुछ कुट रचित दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह द्वारा फर्जी बैंक एफडी तैयार कर जिले के विभिन्न विभागो में अनुबंधित ठेका का कार्य किया जा रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए श्री भलावी ने प्रत्येक विभाग में बैंक एफडी सत्यापन समिति गठित करने की मांग की।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button