बैतूल

Dharma Dhwaja Yatra : अम्बा देवी मंदिर धारूड के लिए ग्राम पोहर से निकली धर्म ध्वजा यात्रा

Dharma Dhwaja Yatra : Dharma Dhwaja Yatra started from village Pohar for Amba Devi Temple Dharud

Dharma Dhwaja Yatra : अम्बा देवी मंदिर धारूड के लिए ग्राम पोहर से निकली धर्म ध्वजा यात्रा
Dharma Dhwaja Yatra : (बैतूल)।
प्रसिद्ध माँ अम्बा देवी मंदिर धारूड के लिये ग्राम पोहर से धर्म ध्वजा पदयात्रा (Dharma Dhwaja Yatra) निकाली गई है। श्रद्धालु लगभग 70 किलोमीटर की पदयात्रा कर अंबा देवी मंदिर पहुंचेंगे। माँ अम्बा माई के भक्त सचिन वागद्रे ने बताया कि माँ अम्बा देवी शक्तिपीठ के लिये पैदल धर्म ध्वजा यात्रा चार वर्षों से निकल रही हैं। इस पैदल धर्म ध्वजा यात्रा का आयोजन सम्पूर्ण बैतूल जिले की सुख समृध्दि और क्षेत्र के विकास हेतु किया जाता हैं।

तीन दिवसीय अम्बा देवी पैदल धर्म ध्वजा यात्रा के पहले दिन भक्त श्रध्दालु पोहर से ग्राम कावला पहुंचेगे और दूसरे दिन यात्रा छोटी माँ अम्बा देवी दरबार धारूड पहुंचेगी और तृतीय दिवस माँ अम्बा देवी मंदिर पहुंचकर भक्तजन गुफा में माता अम्बा भवानी का वैदिक पद्धति से पूजन आर्चन करेंगे। माता के भक्त विजय कुंभारे ने बताया कि इस पैदल धर्म ध्वजा यात्रा में 200 से 250 भक्त श्रद्धालू प्रतिवर्ष भाग लेते हैं। माँ अम्बा के परम भक्त रविन्द्र मानकर ने बताया की जिले के प्रसिद्ध अम्बा माई मंदिर में माता रानी जाग्रत अवस्था में विराजमान हैं। यहां जिले ही नही देश भर के अम्बा माई के भक्त दर्शन के लिये पहुंचते हैं।

माता रानी कई भक्तों को स्वप्न में दर्शन दे चुकी हैं इसलिये गांव गांव से भक्तजन पैदल धर्म ध्वजा यात्रा माँ अम्बा दरबार लेकर आते हैं। माँ अम्बा माई की पैदल धर्म ध्वजा यात्रा का गांव गांव में पूजन वंदन कर भक्त श्रद्धालुओं द्वारा आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा हैं। अम्बा भक्त शुभम कुम्भारे ने बताया कि इस पैदल धर्म ध्वजा यात्रा में युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता पंकज वागद्रे, युवा जिला सोशल मीडिया वारीयर सचिन धाकड़, आठनेर ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष सोनू चढ़ोकार, सनातन धर्म प्रचार प्रसार पीताम्बरा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र मानकर, माँ भवानी भक्त युवराज कापसे, युवा समाजसेवी गोपाल घोरसे आदि भक्तों ने भाग लिया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button