बैतूल

Dial 112 saves life: डायल-112 की तत्परता ने बचाई जान, झापल गांव में जहर खाने वाले युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल

Dial 112 saves life: Dial-112's promptness saved life, the youth who consumed poison in Jhapal village was taken to the hospital on time

Dial 112 saves life: थाना चिचोली क्षेत्र के ग्राम झापल में एक 38 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया, लेकिन डायल-112/100 पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते उसकी जान समय रहते बचा ली गई। यह घटना 16 मई 2025 की शाम लगभग 6:55 बजे सामने आई।

Dial 112 saves life

Dial 112 saves life: कॉल मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को सूचना मिली कि दिनेश कुदारे पिता सुकु कुदारे (उम्र 38 वर्ष) निवासी ग्राम झापल ने किसी अज्ञात कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना पर तैनात डायल-112 की एफ.आर.व्ही. टीम — सैनिक विजय ऊईके और पायलट चेतन यादव — मौके के लिए तुरंत रवाना हुए। जब वे वहां पहुँचे, तो देखा कि व्यक्ति की हालत नाजुक हो रही थी।

Dial 112 saves life: समय पर मिला इलाज, टली जान की हानि

एफ.आर.व्ही. टीम ने समय गंवाए बिना पीड़ित दिनेश को शासकीय अस्पताल चिचोली पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत इलाज शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचा ली गई।

Dial 112 saves life

Dial 112 saves life: पुलिस की संवेदनशीलता से टली बड़ी घटना

पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, डायल-112 की यह तत्परता ना सिर्फ उनकी कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि जनसेवा में पुलिस की भूमिका कितना अहम होती है। ग्रामीणों ने भी एफ.आर.व्ही. टीम की प्रशंसा की।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button