बैतूल

Chindwara Samachar कमलनाथ एवं नकुलनाथ के प्रयासों से मिलेगी निशुल्क उच्च शिक्षा

सेज यूनिवर्सिटी और टीआईटी कॉलेज के लिए राजीव भवन में हुये साक्षात्कार

‘छिन्दवाड़ा : यह बड़ी ही प्रसन्नता की बात है की जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ जिले के प्रत्येक क्षेत्र के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कैरियर गाइडेंस, निशुल्क उच्च शिक्षा, एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। नेताद्वय के प्रयासों से ही निशुल्क उच्च शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों को विदेश जाने का अवसर भी मिल रहा है। मेरी मंशा है की यहाँ उपस्थित प्रत्येक विद्यार्थी चयनित हों। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने आज आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में व्यक्त किये।नगर निगम सभापति प्रमोद शर्मा ने कहा की पूरे देश में छिंदवाड़ा एकमात्र जिला है जहाँ सबसे अधिक स्किल डेवलपमेंट केंद्र, केंद्रीय विद्यालय नेताद्वय के प्रयासों से खोले गए हैं। जिनसे जिले के हजारों युवाओं का भविष्य संवर रहा है। कार्यक्रम समन्वयक कीर्ति सोनी ने सेज यूनिवर्सिटी एवं टीआईटी कॉलेज में चयन प्रक्रिया एवं उपलब्ध कोर्सेज की जानकारी दी एवं बताया की आज के इंटरव्यू उपरांत कुल 140 विद्यार्थियों को चयनित किया जाना है। इस दौरान राजीव भवन में उपस्थित युवाओं ने निशुल्क उच्च शिक्षा के चयन हेतु साक्षात्कार दिए।अभिभावकों ने नेताद्वय का आभार माना- उपस्थित अभिभावकों ने कमलनाथ एवं नकुलनाथ द्वारा युवाओं को दिए जा रहे अवसरों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह रहे उपस्थित सोनी कंप्यूटर एजुकेशन के डायरेक्टर मनोज सोनी, एचसीएल क्लस्टर हेड मनीष डेनियल, विश्वेश चंदेल, साक्षी सरमैया, राजोल खीरवड़कर, पप्पू यादव, दीपक यादव, रोहित सिंह, अमित पांडेय एवं बढ़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button