छिंदवाड़ाबैतूल

ELC land scam: भाजपा राज में कांग्रेसियों के जलवे

ELC land scam: ईएलसी के मास्टर माइंड अब मोहन के बगल

ELC land scam: शिक्षा और समाज के लिए उपलब्ध ईएलसी की जमीन की खरीदी बिक्री के बाद अब यहां कॉम्पलेक्स दिखाई देता है। जिसके बाद आवेदक असीम जोसफ के शिकायती पत्र पर जिन 11 नामजदों पर ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया था उसके मास्टर माइंड बताने वाले अशोक चौकसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अगल-बगल दिखाई देते रहे अब सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव के बगल में दिखाई दे रहे हैं।

ELC land scam
ELC land scam

सोशल मीडिया पर वायरल इनकी सदस्यता का भी स्क्रीन शॉट ट्रेंड मेंं है। वहीं मामला दर्ज हुए लंबा समय बीत जाने के बाद भी अरूण गोठी और पुलकित मालवीय सहित अन्य नामजद आरोपी ईओडब्ल्यू की पकड़ से दूर ही दिखाई दे रहे हैं कुल जमा भाजपा के राज में आर्थिक अपराध करने वाले कांग्रेसियों के जलवे अब भी बरकरार दिखाई देते हैं। 

ELC land scam
ELC land scam (Ashok Chouksey)

ELC land scam: वहीं ईओडब्ल्यू के जिम्मेदार अधिकारी जहां अपनी जिम्मेदारी एक दूसरे के तरफ टालकर दिन खींच रहे हैं दूसरी तरफ ईओडब्ल्यू एसपी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद ईएलसी चर्च की जमीन को लेकर अब तक चले घटनाक्रम में आर्थिक अपराध के आरोपी खुले घूम रहे हैं। वहीं भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने वाली तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। 

ELC land scam: भ्रष्टाचार के दाग अच्छे हैं

ELC land scam
ELC land scam (Ashok Chouksey with CM Mohan Yadav)

अब तक ईएलसी वाले मामले में जिस तरह से मास्टर माइंड अशोक चौकसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बगल में बैठकर फोटो खिंचवाते हैं उसे देखकर भ्रष्टाचार के दाग तथाकथित वाशिंग मशीन के लिए अच्छे ही बताए जाते हैं। वहीं भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार के साथ भ्रष्टाचारी नजदीक होने का प्रदर्शन कर रहे हैं। पांच सितंबर को अशोक चौकसे पर मामला दर्ज होता है 6 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आरोपी यह दावा करता है कि वह भाजपा का प्राथमिक सदस्य बन चुका है।

इसके बाद अब तक गिरफ्तारी ना होना आर्थिक भ्रष्टाचार पर भाजपा की कथिनी और करनी को सामने ला रहा है। 

ELC land scam: अरूण और पुलकित पर आकाओं का पंजा

ईएलसी की जमीन मामले में नामजद आरोपी अशोक चौकसे जहां भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनने की बात सोशल मीडिया पर करते हैं वहीं बैतूल के कांग्रेस नेता अरूण गोठी और पुलकित मालवीय की भी गिरफ्तारी को लेकर ईओडब्ल्यू जिस तरह से हिलाहवाली कर रहा है उसे देखकर चर्चा है कि अरूण और पुलकित पर उनके राजनैतिक आकाओं का वरदहस्त है। इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जबकि जो तर्क ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने साझा किए हैं उसके बिहाफ पर सूत्र यह दावा करते हैं कि सारे साक्ष्य उपलब्ध करा दिए गए हैं बावजूद रिटायरमेंट की नजदीकियों के चलते मामले को लंबा खींचा जा रहा है।

ELC land scam
ELC land scam

ज्ञात हो कि ये दोनों कांग्रेस नेताओं सहित अन्य 9 पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 सहित भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत मामले बने हुए हैं। बावजूद अब तक गिरफ्तारी ना होने के पीछे आरोपियों के राजनैतिक रसूख आड़े आने की बात चर्चाओं में सामने आती है।

—————————————–

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें” 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button