Chhindwara News : चार दिवसी प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे
Chhindwara News : Former Chief Minister Kamal Nath reached Chhindwara on a four-day stay.
Chhindwara News : मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधायक अपने चार दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हवाई अड्डा इमलीखेड़ा पर कांग्रेस के नेताओं ने अगवानी कर जोरदार स्वागत किया और प्रेस के साथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया कि आपके भाजपा में जाने को लेकर जो अफवाहें चल रही है उसमें आपका क्या कहना है कमलनाथ ने कहा कि मैं तो कभी मीडिया से कभी कहा नहीं और ना ही कोई इशारा किया फिर भी आप लोगों ने जो अफवाहें फैलाई है उसका खंडन भी आप ही करें उसके बाद शिकारपुर पहुंचकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने मेल मुलाकात किया और स्थानी थोक सब्जी मंडी एवं चिल्लर व्यवसाईयों ने भी कमलनाथ से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी जिला प्रशासन मंडी प्रशासन द्वारा तो सब्जी मंडी की अस्थाई दुकानों को तोड़ा जा रहा है जिसे रोकने के लिए कमलनाथ के समक्ष गुहार लगाई गई जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों में कमलनाथ हिस्सा लेंगे



