देश-विदेश

Friendship Day Special : फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाना है तो दिल्‍ली की इन शानदार जगहों पर घूमने जरूर पहुंचें

Friendship Day Special: If you want to make Friendship Day memorable, then you must visit these wonderful places in Delhi.

Friendship Day Special: फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाना है तो दिल्‍ली की इन शानदार जगहों पर घूमने जरूर पहुंचेंFriendship Day Special : हमारी लाइफ में माता-पिता के बाद सबसे करीब दोस्त ही होते हैं। जिससे हम अपनी सारी छोटी-बड़ी मन की बातें बता सकते हैं। जिन सच्चे और प्यारे दोस्त के प्‍यार-मोहब्‍बत और लड़ाई झगड़ा सब चलता है। वैसे तो एक अच्छे दोस्त के लिए कोई खास दिन नहीं होता, लेकिन अगस्त के पहले रविवार को देश भर में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है और इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए किसी न किसी बेहतरीन जगह पहुंचते रहते हैं। तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां फ्रेंडशिप डे पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। तो आइए जानते कौन-कौन सी है वह जगह जहां आप अपना फ्रेंडशिप डे स्पेशल बना सकते हैं।

नीमराना किला

अगर आप दिल्ली एनसीआर में किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमना और फ्रेंडशिप डे मनाना चाहते हैं तो आपको नीमराना किला पहुंचना चाहिए। गुरुग्राम से करीब 89 किलोमीटर की दूरी पर एक बेहद आलीशान हेरिटेज होटल है। अगर आप पार्टनर या दोस्त के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छी जगह है। नीमराना लॉन्ग ड्राइव के दौरान आप बेहतरीन नज़ारे भी देख सकते हैं। लेपर्ड ट्रेल तक सस्ते में भी पहुंचा जा सकता है।

वर्ल्ड्स ऑफ़ वंडर

कुछ दोस्त ऐसे हैं जिन्हें घूमने-फिरने और खाने-पीने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी शौक है तो वे फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्स पहुंच सकते हैं। वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्स में फ्री फॉल, टर्बो टनल, रैपिड रेसर, बूमरैंग, रिप कर्ल, रिप राइड, राफ्ट राइड, वेव पूल, लेजी रिवर, बिग स्प्लैश और रेन डांस जैसी जल गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है।

दमदमा लेक

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में मौजूद किसी लेक के किनारे फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको दमदमा लेक पहुंच जाना चाहिए। यहां आप फ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। दमदमा लेक में बोटिंग करने के बाद यहां क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और हाइकिंग जैसी एक्टिविटी करने का लुत्फ उठा सकते हैं। दिनभर लेक के किनारे एन्जॉय करने के बाद शाम को गुरुग्राम में मौजूद रेस्तरां में शानदार डिनर कर सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से दमदमा लेक की दूरी 45 किमी है और गुड़गांव से बहुत करीब में है।

कैफे दिल्ली हाइट्स

अगर आप नोएडा में किसी शानदार जगह फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने के लिए फिर आपको कैफे दिल्ली हाइट्स पहुंच जाना चाहिए। कैफे दिल्ली हाइट्स अपने बेहतरीन मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। (गाजियाबाद के आसपास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन्स कैफे दिल्ली हाइट्स में आप चाइनीज, इटालियन, कोरियन आदि कई बेहतरीन डिशेज का लुत्फ उठाने के साथ-साथ म्यूजिक डांस का भी हिस्सा बन सकते हैं। शाम में यहां कई कपल्स पार्टी करने के लिए पहुंचते रहते हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button