बैतूल

Betul Samachar: प्रदर्शनी में चित्रों से शासन की योजनाओं की बहुमूल्य जानकारी मिली:मदान

Betul Samachar: Valuable information about the schemes of the government was obtained from the pictures in the exhibition: Madan

Betul Samachar: प्रदर्शनी में चित्रों से शासन की योजनाओं की बहुमूल्य जानकारी मिली:मदान

Betul Samachar: (बैतूल)। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पर केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जेएच कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का गुरूवार को संपन्न हुई। समापन कार्यक्रम मुख्य अतिथि जनभागीदारी जन समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान, कालेज प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्रीमति प्रिया चौधरी नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी केके उरमालिया की उस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर घनश्याम मदान ने कहा की आज देश तरक्की की ओर तेजी से बढ़ रहा जिससे सर्वांगीण विकास हो रहा है और ये सब केंद्र सरकार के भरसक प्रयास का ही नतीजा है कि हम विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं। डॉ.राकेश तिवारी ने कहा की यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करती हैं जिनमें महत्वपूर्ण जानकारी है। इसे देखने के बाद पता चलता है कि देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Betul Samachar: प्रदर्शनी में चित्रों से शासन की योजनाओं की बहुमूल्य जानकारी मिली:मदान

प्रिया चौधरी ने कहा कि आज के समय में पहले की तुलना में नारी को ज्यादा अधिकार मिल रहे हैं और ये सब केंद्र सरकार के प्रयाशों का नतीजा है उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की । कार्यक्रम में शासकीय कन्या शाला गंज की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य एकल नृत्य कविता पाठ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनके विजेता प्रतिभागीयों को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों को  राम सहाय प्रजापति ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर ने किया एवं आभार प्रभारी प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शासकीय कन्या शाला गंज के प्रतिभागियों के सहित डॉ.महेश बुंदेले, वंदना दुबे, सहित तुषार यादव, विनोद डायरिया, डालेंद्र वागद्रे ,रामदीन युवने, लवकेश देशमुख, मलुकचन्द पवार, साहिल ,नीलेश  गोस्वामी ,सदिप यादव, इन्ददेव कावडकर उपस्थित रहे ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button