बैतूल

Ganesh Utshav : लोहिया वार्ड में ढोल पर 13 फीट के विराजेंगे श्री गणेश

Ganesh Utshav: Shri Ganesh will sit 13 feet tall on the drum in Lohia Ward.

बैठक में दस दिनों तक कार्यक्रम कराने का निर्णय

Ganesh Utshav : लोहिया वार्ड में ढोल पर 13 फीट के विराजेंगे श्री गणेश

Ganesh Utshav : (बैतूल)। गंज स्थित लोहिया वार्ड में नवयुवक नवज्योति गणेश मंडल द्वारा 34 वें वर्ष में लगातार भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस बार ढोल पर भगवान श्री गणेश की 13 फीट की चित्ताकर्षक प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सारनी के कुशल कलाकारों द्वारा इस बार भव्य आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है। मंडल द्वारा सभी 10 दिनों तक अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

गत दिनों समूचे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मंडल समिति के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 10 दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर सभी ने अपनी राय दी। समूचे कार्यक्रमों की रणनीति के लिए एक कार्यकारिणी बनाई गई है। इस कार्यकारिणी में संरक्षक पं. दीपक शर्मा, पं. कांत दीक्षित, पप्पन मिश्रा, विजय सलूजा को चुना गया है।

अध्यक्ष के रूप में इस बार भी नंदू मामा के नाम पर सहमति बनी है। उपाध्यक्ष अब्बू राठौर, पंकज सोनी, संतोष सोनपुरे, दीपक सलूजा, जयराम भाऊ, हर्ष मालवी, शैलेन्द्र चरडे, सचिव देवेन्द्र साहू, गोल्डी मिश्रा, कन्हैया राठौर, विनोद राठौर, सह सचिव अमित राठौर, नीरज सोनी, संतोष राठौर, भरत मरकाम दिलीप पालीवाल, नरेश अरोरा, सोनू सलूजा को चुना गया है।

सांस्कृतिक समिति में अशोक सोनपुरे, पिंटू सलाम, हरिशंकर राठौर, गोलू पारधे, युवराज साहू, रवि बेडरे, हितेश सावनेर, नितिन सैनी, लोकेश बेडरे, अंशुल मिश्रा, सोनू राठौर में शामिल किए गए।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य गोविंद साहू, नान्हू अमझरे, संदीप कवड़े, विकास लालवानी, सोनू सेठे, राकेश रावत, संयम गायकवाड़, सुमित टिकारे, आकाश पवार, हर्ष साहू, कैलाश अमझरे, बंटी पारधे, राहुल पारधे, मोंटी पारधे, नवनीत चौहान, अमित टिकारे, सिद्धार्थ सोनपुरे, सागर सोनपुरे, विजेन्द्र सावनेर, संतोष गुप्ता, गोलू लिखितकर, पुष्पराज साहू, राकेश रावत, बलराम बेडरे, सोनू मोर्य, जसवंत लिखितकर, अक्कू पंवार, वीरेन्द्र फूलवाला, बल्लू बेडरे, मनोज रावत, हर्ष साहू, नवनीत, राकेश अमझरे, गोलू साबले, सतीश बेडरे, कल्लू नागपुरे, आकाश गुप्ता को चुना गया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button