बैतूल
Chhindwara News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने कलेक्टर कार्यालय प्रांगण छिंदवाड़ा से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छिन्दवाड़ा : आज जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प ने आज कलेक्टर कार्यालय प्रांगण छिंदवाड़ा से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता रथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा आयुक्त जनसंपर्क संचालनालय भोपाल के माध्यम से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत नवीन, युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जुड़वाने और आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिले में भेजे गए हैं। ये मतदाता जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहन सभी विधानसभाओं में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेंगे।



