मतदान जागरूकता पर संगोष्ठी संपन्न

Betul Samachar : (बैतूल)। मप्र निर्वाचन मुख्य अधिकारी के निर्देश के परिपालन में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मतदाता व मतदान का महत्व बताया गया। संगोष्ठी कार्यालय कलेक्टर के आदेश के परिपालन में जिला सहायक नोडल अधिकारी एवं एनएसएस के जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे द्वारा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चूनालोमा में प्राचार्य जाग्रति पलेरिया, वरिष्ठ शिक्षक गरीब दास यादव, सुरेश चन्द्र राठौर, बलराम डोंगरे की उपस्थिति में विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाता जागरूकता की शपथ 510 विद्यार्थियों को दिलाई गई एवं संगोष्ठी में वोट का महत्व बताया गया।
खबर ये भी हैं : GK Questions : दुनिया की सबसे पहली घड़ी किसने और कब बनाई थी? ये कहानी फिल्मी अंदाज में आई थी सामने..
यह भी बताया कि लोंकतंत्र को मजबूत करने के लिए संविधान ने हमें मतदान का अधिकारी दिया है जिसका उपयोग अवश्य करना चाहिए। जाग्रति पलेरिया ने कहा कि महिलाओं को भी मतदान के लिए आगे आना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। संगोष्ठी को सफल बनाने में शिक्षक दयाराम कापसे, सुशील राठौड़, सुमित बारमासे, शिवपाल बड़ोदे, मनीषा लोखंडे, उपासना देशमुख, मिथिलेश धुरे, मनीष प्रसाद, अंजली राय का सराहनीय योगदान रहा।
खबर ये भी हैं : Funny Jokes : मालिक (नौकर से)- ‘देखो मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई व्यक्ति आकर कोई आर्डर दे तो उसे पूरा करना…



