ट्रेंडिंग

Ujjain Mahakal News: सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की भव्य सवारी: ढाई लाख श्रद्धालुओं ने लिया बाबा का आशीर्वाद, बारिश में भी उत्साह बरकरार

Ujjain Mahakal News: Grand ride of Mahakal on the second Monday of Sawan: 2.5 lakh devotees took blessings of Baba, enthusiasm remained intact even in rain.

Ujjain Mahakal News: सावन के दूसरे सोमवार पर शाम को 4 बजे महाकाल की सवारी बड़ी धूम धाम से निकाली गई | सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी चंद्रमोलेश्वर के स्वरुप में और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरुप में निकली गई | मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस बल भी तैनात था जिन्होंने भगवन श्री चंद्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ़ आनर ) दिया |

ढाई लाख श्रधालुओं का उत्साह , दर्शन कर बाबा का लिया आशीर्वाद

महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों ने रविवार रात 1 बजे से ही कतार में लगना शुरू कर दिया था | 2:30 बजे रात को भस्म आरती के बाद बाबा का भांग ,चन्दन ,सूखे मेवों और आभुषनो से अर्धनारीश्वर रूप में श्रंगार किया गया|

तेज़ बारिश के बावजूद भी भक्तो के उत्साह में कोई कमी नही हुई , 30 हजार से ज्यादा भक्त भस्म आरती में शामिल हुए थे | सावन के पहले सोमवार को 5 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किये थे , सुबह की भस्म आरती से लेकर रात को 10:30 बजे तक यह सिलसिला अब चलता ही रहेगा |

यह भी पढ़े: Landslide News: वायनाड में भीषण बारिश के बीच भूस्खलन: 24 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

350 पुलिस बैंड और आदिवासियों की नृत्य टोली

 सावन के दूसरे सोमवार पर पहली बार बाबा महाकार की भव्य सवारी में 350 जवानों का विशेष पुलिस बैंड भी शामिल हुआ | दिंडोरी के बैगा समुदाय के आदिवासियों की नृत्य टोली भी नृत्य करती दिखी |

बता दे कि पहली सवारी के समय भगदड़ मच गई थी जिसकी वजह से कलेक्टर नीरज सिंह ने इस बार सवारी में डीजे पर बैन लगा दिया है |

सवारी निकलने से पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और उनकी पत्नी ने सभामंड़प में सवारी का पूजन किया | भस्म आरती में क्रिकेटर उमेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने भी दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया इस वर्ष मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की योजना के तहत हर सवारी में जनजातीय कलाकारों को शामिल किया जा रहा है, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सवारी को और भी विशेष बनाएंगे।

Click Here and Join Us

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button