Betul Corruption News: राजा भैया बोले जिम्मेदारों को जाना पड़ेगा जेल
Betul Corruption News: Raja Bhaiya said those responsible will have to go to jail
Betul Corruption News: स्वच्छ भारत मिशन 13 करोड़ का घोटाला दो ब्लॉक में उजागर होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार से इस मामले में हमने बात की तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदिवासी अंचल में जिस तरह से भ्रष्टाचार हुआ है वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को जेल भिजवाया जाएगा।दूसरी तरफ इस घोटाले कि लपटे जिला पंचायत और बैतूल जनपद तक आ चुकी है। जिन खातों में भीमपुर और भैंसदेही विकासखंड में बगैर काम के भुगतान किया गया उन्ही खातों में बैतूल जनपद और जिला पंचायत से भी भुगतान की खबरें आ रही है।

ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार को पूरे मामले की विस्तार से जांच करवाना चाहिए क्योंकि यह बात किसी को हजम नहीं हो रही की 3 साल से घोटाला चल रहा था। अधिकारियों के पास इसका कोई हिसाब किताब ही नहीं या फिर इस घोटाले में हिस्सा सबका है। कार्रवाही महज छोटी मछलियों पर की गई है।
Betul Corruption News: मुफ्त की ले रहे तनख्वाह
13 करोड़ के घोटाले से एक बात तो तय हो गई है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दोनों विकास खंड के जनपद अधिकारी और लेखापाल मुफ्त की तनख्वाह सरकार से ले रहे हैं। 3 सालों से भुगतान हो रहा था।किसी को जानकारी नहीं थी। इसके बाद ऐसे व्यक्ति पर मामला बनाया गया जो संविदा पर था।सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन मे गड़बड़ी होना अधिकारियों के निकम्मापन को प्रमाणित कर रहा हैं। वही जनप्रतिनिधि जांच की चिट्ठी लिखकर अपनी जवाब देही से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Betul Corruption News: बेहोश रहे लेखपाल
जिला पंचायत के लेखापाल हो या जनपद के हर तरफ इस भुगतान को लेकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती रही। स्वच्छ भारत मिशन में करोड़ों का बजट आया, बगैर काम किया खर्च हो गया। लोगों ने मिल बैठकर खा लिया लेकिन लेखापालों को कोई होश नहीं रहा। अब लेखापाल ही शिकायत दर्ज कर रही है, पर इस बजट को आने और निपटान की जानकारी नहीं होने वाले लेखापाल 3 साल तक बेहोश ही बताया जा रहे हैं।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



