Betul News : मंडी में किसानों को नहीं हो रहा भुगतान
Betul News: Farmers are not getting paid in the market
आक्रोशित अनाज तिलहन संघ ने सौंपा ज्ञापन

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। अनाज तिलहन संघ द्वारा सचिव कृषि उपज मंडी समिति को मंडी में भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी प्रांगण में किसानों को नगद भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है। निलामी के समय ढेर पर कहा जाता है कि भुगतान 8-10 दिन बाद देंगे। जो भुगतान किया जा रहा है वह भी काट कर दिया जा रहा है। मंडी में भुगतान की स्थिति दयनीय है। किसानों को भारी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने आरोप लगाया कि किसान लेाग जब शिकायत करते है तो उनकी शिकायत नहीं ली जाती है।
खबर ये भी हैं : Betul News : स्टेडियम में आज होगा देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का जमावड़ा
Betul News : मंडी में किसानों को नहीं हो रहा भुगतान
एक व्यापारी द्वारा विगत चार माह से किसानों का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस तरह की घटना की पुनावृत्ति ना हो इसके लिए कड़े नियम व दिशा-निर्देश जारी किए जाए। मांगे नहीं माने की दशा में कलेक्टर से भेंट कर ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। संघ के सदस्य प्रमोद अग्रवाल, रामकिशोर राठौर, आलोक मालवीय राकेश शर्मा, रानीदान लुनिया, शक्ति अग्रवाल, राहित अग्रवाल, प्रमेन्द्र राठौर, पवन अग्रवाल आदि मौजूद थे।
खबर ये भी हैं : GK Questions : भारत के उस स्टेट का नाम बताएं, जहां अंग्रेजी में ही होता है सरकारी कामकाज?…



