छिंदवाड़ा

Chhindwara News : आखिरकार कैसे गायब हुए थे एक्लव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हर्रई के छात्र

Chhidwara News : How did the students of Eklavya Adarsh Residential School Harrai go missing?

Chhidwara News : खबर मध्य प्रदेश के जिला छिंदवाड़ा की हर्रई ब्लाक के जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालीत एक्लव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से है। जहां बच्चो के गायब हो जाने का एक बड़ा मामला इन दिनो चर्चा में है। सूत्रों की माने तो आवासीय विद्यालय से बच्चो के गायब हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त था। खैर बच्चे की जानकारी मिलने पर प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों को विद्यालय से निकाल दिया है। वर्तमान में छात्र घर से आना जाना कर परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। छात्रो के गायब होने की सुचना के बाद मामले को आनन फानन में दबा दिया गया था। सूत्रों की माने तो छात्रों को ढूंढने के प्रयास के बाद छात्र मिल भी गए थे।सवाल यह है कि छिंदवाड़ा जिले के हर्रई विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जो की सभी सुविधाओ से युक्त है और विधालय के एंट्री गेट पर भी पूछताछ के लिए चौकीदार नियुक्त किया गया हैं और जंहा बैगर पूछताछ और प्राचार्य के अनुमती के बैगर कोई भी आना जाना नही कर सकते। ऐसे शिक्षा संस्थान से छात्रों का भाग जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

  • फोन नहीं उठाने के कारण नहीं हो पाई बात

इस संबंध मे जब छात्रावास प्राचार्य प्रकाश कालम्बे से बात करनी चाही उन्हें मोबाइल फोन किया गया। परंतु उनके द्वौरा फोन नही उठाने के चलते इस संबंध में बात नही हो पाई थी।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button