Humanity Still Exists : समय के साथ-साथ लोगों में जानवरों के प्रति व्यवहार बदलता जा रहा है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो बेजुबान जानवरों के प्रति इतनी सहानुभूति रखते हैं। वे उनके लिए अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमने देखा। इस वीडियो में दो युवक बाढ़ में बह रही गाय को बचाने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इंसानियत अभी जिंदा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल हुआ है। लोग इसे अपनी-अपनी आईडी से पोस्ट कर रहे हैं। यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और लोग इन युवकों की हिम्मत और जज्बे को सलाम कर रहे हैं। नीचे दिए गए वीडियो में आप स्वयं देख सकते हैं कि कैसे युवकों ने एक गाय की जान बचाई है।
यहां देखें वीडियो…